Green Chilli Storage Tips: हरी मिर्च जल्दी सूख जाती है? अपनाएं ये आसान स्टोरेज हैक, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश

हरी मिर्च कुछ ही दिनों में सूखकर सिकुड़ने लगती है तो उसे स्टोर करने का तरीका बदलें। डंठल हटाकर, हल्दी वाले पानी से धोने और पूरी तरह सुखाने के बाद जिप लॉक बैग में रखने से इसकी ताजगी लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। जानिए हरी मिर्च स्टोर करने का आसान तरीका और जरूरी सावधानियां।

Green Chilli Storage Tips

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 15, 2026

Green Chilli Storage Tips: हरी मिर्च भारतीय रसोई का बेहद आम हिस्सा है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी, चटनी, पराठे और स्नैक्स का स्वाद बढ़ाने तक इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है। यही वजह है कि लोग अक्सर बाजार से एक साथ ज्यादा हरी मिर्च खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद यही मिर्च सिकुड़ने, नरम पड़ने और सूखने लगती है।

फ्रिज में हरी मिर्च क्यों सूख जाती है?

हरी मिर्च को फ्रिज में रखने के बावजूद उसके खराब होने की मुख्य वजह नमी का धीरे-धीरे कम होना है। फ्रिज के अंदर की हवा अपेक्षाकृत सूखी होती है, जिसके कारण खुले में रखी सब्जियों से नमी निकल सकती है। अगर हरी मिर्च को बिना ढके या किसी खुले कंटेनर में रखा गया है तो वह तेजी से अपनी ताजगी खो सकती है।

बार-बार फ्रिज खोलने और बंद करने से तापमान में होने वाला बदलाव भी सब्जियों की गुणवत्ता पर असर डाल सकता है। इसलिए सिर्फ हरी मिर्च को फ्रिज में रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से पैक करना भी जरूरी है।

हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने का आसान तरीका

आपको बता दे कि, हरी मिर्च को ज्यादा समय तक ताजा रखने के लिए कुछ आसान स्टोरेज स्टेप अपनाए जा सकते हैं। इस तरीके में सबसे जरूरी बात यह है कि मिर्च को साफ करने के बाद अच्छी तरह सुखाकर ही स्टोर किया जाए।

हरी मिर्च के डंठल हटाकर करें स्टोरेज की तैयारी

Green Chilli Storage Tips

सबसे पहले बाजार से लाई गई हरी मिर्च के ऊपर लगे डंठल को हटा दें। इसके बाद एक बर्तन में पानी लेकर उसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और हरी मिर्च को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद साफ पानी से मिर्च को दोबारा रिंस कर लें।

हरी मिर्च को पूरी तरह सुखाना है बेहद जरूरी

धोने के बाद हरी मिर्च को साफ कॉटन के कपड़े या किचन टॉवल पर फैला दें। मिर्च की सतह पर पानी की एक भी बूंद नहीं रहनी चाहिए। जरूरत हो तो कुछ देर तक इसे हवा में भी फैलाकर रखें। गीली हरी मिर्च को सीधे पैक करने से उसमें नमी फंस सकती है, जिससे उसके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए स्टोरेज से पहले मिर्च का पूरी तरह सूखा होना जरूरी है।

जिप लॉक बैग में रखें हरी मिर्च

जब मिर्च पूरी तरह सूख जाए तो उसे जिप लॉक बैग में रखें। इसमें 2 से 3 छिली हुई लहसुन की कलियां रखने का तरीका भी बताया जाता है। इसके बाद बैग को अच्छी तरह बंद करके फ्रिज में रखा जा सकता है। इस तरह मिर्च को खुले में रखने के बजाय पैक करके रखने से उसकी नमी के तेजी से निकलने की समस्या कम हो सकती है। हालांकि, हरी मिर्च को एक महीने तक फ्रेश रखने का दावा उसकी शुरुआती गुणवत्ता, फ्रिज के तापमान और स्टोरेज की स्थिति पर निर्भर करेगा। इसलिए समय-समय पर मिर्च को जांचते रहना जरूरी है।

हरी मिर्च का इस्तेमाल सिर्फ सब्जियों तक सीमित नहीं

Green Chilli Storage Tips

हरी मिर्च का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जा सकता है। इसे सरसों, जीरा या करी पत्ते के साथ गर्म तेल में डालकर दाल और सब्जियों में तड़का लगाया जा सकता है। वहीं धनिया, पुदीना, नारियल, मूंगफली या दही के साथ पीसकर स्वादिष्ट चटनी और डिप तैयार की जा सकती है। पकौड़े, सैंडविच और पराठे के साथ हरी मिर्च की चटनी स्वाद बढ़ा सकती है। इसके अलावा इसे बारीक काटकर ऑमलेट में डालने या दूसरी सब्जियों के साथ हल्का भूनकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हरी मिर्च स्टोरेज हैक में इन बातों का रखें ध्यान

हरी मिर्च को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे जरूरी है कि स्टोरेज से पहले वह पूरी तरह सूखी हो और उसे सही तरीके से पैक किया जाए। साथ ही, फ्रिज में रखने के बाद समय-समय पर उसकी स्थिति जरूर जांचें। अगर मिर्च में सड़न, दुर्गंध या असामान्य नरमपन नजर आए तो उसे इस्तेमाल करने से बचना बेहतर है।