Hardik Pandya and Mahieka Sharma: हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी हो गई? वायरल तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल माहिका शर्मा की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। माहिका की मांग में सिंदूर और हार्दिक के माथे पर तिलक देख फैंस शादी के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर इस रिश्ते या शादी की पुष्टि नहीं की है।

Hardik Pandya and Mahieka Sharma

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 27, 2026

Hardik Pandya and Mahieka Sharma: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और जानी-मानी मॉडल व एक्ट्रेस माहिका शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने न केवल फैंस को हैरान कर दिया है, बल्कि अटकलों का बाजार भी गर्म कर दिया है। वायरल फोटो में माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी नजर आ रही है, जबकि हार्दिक पांड्या के माथे पर भी पारंपरिक टीका लगा हुआ है। तस्वीर में दोनों को माहिका की मां के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि यह जोड़ी एक बेहद निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध चुकी है। हालांकि, हार्दिक या माहिका में से किसी ने भी इन दावों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नताशा से तलाक के बाद नया अध्याय

बताते चले कि, हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी हमेशा ही सुर्खियों में रही है। हार्दिक की पहली शादी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा अगस्तय भी है, लेकिन साल 2024 में आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया से भी जुड़ा था, हालांकि वह रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। इसके बाद अब माहिका शर्मा का नाम उनके साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया गया है और माहिका को कई बार क्रिकेट के मैदान पर भी हार्दिक का समर्थन करते हुए देखा गया है। वायरल तस्वीर ने इन अफवाहों को और अधिक हवा दे दी है कि क्या यह महज दोस्ती है या वाकई में एक नया रिश्ता।

कौन हैं माहिका शर्मा

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनीं माहिका शर्मा केवल एक चेहरा नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक पहचान है। 24 वर्षीय माहिका एक उभरती हुई एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जिन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर जगह बनाई है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि काफी प्रभावशाली रही है; उन्होंने कॉलेज में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई के साथ ही मॉडलिंग और एक्टिंग को अपना करियर चुना। माहिका 10वीं कक्षा में 10 CGPA स्कोर कर अपनी मेधावी छवि पेश कर चुकी हैं।

माहिका शर्मा का करियर

एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में माहिका की पहचान किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे दिग्गज फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। उनकी मेहनत और टैलेंट का सम्मान करते हुए साल 2024 में उन्हें प्रतिष्ठित ‘इंडियन फैशन अवार्ड्स’ में ‘मॉडल ऑफ़ द ईयर’ के खिताब से नवाजा गया। मॉडलिंग के अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्मों और विभिन्न फोटो प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। फिलहाल, उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी वायरल तस्वीर ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और हर कोई सच जानने का इंतजार कर रहा है।