Harbhajan Singh के घर पर बवाल, AAP कार्यकर्ताओं ने दीवार पर लिखा ‘Punjab का गद्दार’

पंजाब की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर को 'आप' कार्यकर्ताओं ने निशाना बनाया। सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच गुस्साए कार्यकर्ताओं ने उनके घर की दीवार पर 'गद्दार' लिख दिया। आखिर क्या है इस बगावत का असली सच?

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Harbhajan Singh: पंजाब की राजनीति में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के कई प्रमुख चेहरे, जिनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल बताए जा रहे हैं, बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक मूल्यों पर चोट बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका आरोप है कि खिलाड़ियों और नेताओं पर दबाव बनाने के लिए विभिन्न संस्थाओं का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी राजनीतिक दिशा प्रभावित हुई। उन्होंने इसे लोकतंत्र की भावना के खिलाफ बताया है।

2