UP News: CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, बाबा नीब करौरी पर हुई खास चर्चा

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव ने फिल्म की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और बाबा नीब करौरी से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी। CM योगी ने गुरु गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय से जुड़े दृश्यों को देखा और टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

सितम्बर 9, 2026

UP News: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्माता, निर्देशक और प्रमुख कलाकार मौजूद रहे। टीम ने मुख्यमंत्री को फिल्म की कहानी, इसके आध्यात्मिक आधार और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान फिल्म की धार्मिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने CM योगी को बताई फिल्म की आध्यात्मिक कहानी

UP News
CM योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम

बताते चले कि, फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिल्म के विषय के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने फिल्म में शामिल आध्यात्मिक प्रसंगों और इसकी पृष्ठभूमि से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। इस दौरान टीम ने बताया कि ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि संत परंपरा और हनुमान भक्ति से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों को दर्शाने का प्रयास है।

‘हनुमान अंश’ में दिखे गुरु गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंग

आपको बता दे कि, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म में शामिल गुरु गोरखनाथ की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े महत्वपूर्ण दृश्यों को भी देखा। फिल्म की टीम ने इन दृश्यों की पृष्ठभूमि और उनके महत्व की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। नाथ संप्रदाय से जुड़े प्रसंग फिल्म की आध्यात्मिक कहानी का अहम हिस्सा बताए जा रहे हैं।

बाबा नीब करौरी और नाथ संतों की मुलाकातों का फिल्म में विशेष चित्रण

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के मुताबिक, फिल्म में बाबा नीब करौरी (नीम करौली बाबा) और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों के बीच हुई ऐतिहासिक मुलाकातों को विशेष रूप से दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी में इन प्रसंगों को आध्यात्मिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर पेश किया गया है। टीम का दावा है कि इन घटनाओं को शोध और उपलब्ध ऐतिहासिक संदर्भों के आधार पर फिल्म का हिस्सा बनाया गया है।

शुरुआती दौर में नाथ संतों के सान्निध्य में रहे बाबा नीब करौरी

निर्देशक ने बताया कि उपलब्ध शोध के अनुसार, बाबा नीब करौरी अपने शुरुआती दौर में लंबे समय तक नाथ संप्रदाय के संतों के सान्निध्य में रहे थे। फिल्म में इसी आध्यात्मिक जुड़ाव और उससे जुड़े अनुभवों को कहानी के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। टीम के अनुसार, बाबा नीब करौरी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक साधना को समझने के लिए यह पहलू महत्वपूर्ण है।

CM योगी ने ‘हनुमान अंश’ की टीम के प्रयासों को सराहा

UP News
CM योगी ने देखे ‘हनुमान अंश’ के खास दृश्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म और इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। फिल्म की टीम ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात को अपने लिए महत्वपूर्ण अनुभव बताया। टीम के मुताबिक, फिल्म के आध्यात्मिक विषय और संत परंपरा से जुड़े प्रसंगों को लेकर हुई चर्चा से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला।

कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ को मिल रहा दर्शकों का समर्थन

‘हनुमान अंश’ प्रसिद्ध संत बाबा नीब करौरी के जीवन और उनकी भगवान हनुमान के प्रति गहरी भक्ति पर आधारित फिल्म है। सीमित बजट में तैयार की गई इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया जा रहा है। फिल्म देखने के बाद दर्शक इसकी कहानी, आध्यात्मिक विषय और प्राकृतिक दृश्यों की चर्चा कर रहे हैं।

सिनेमाघरों में ‘हनुमान अंश’ की चर्चा

सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा देखने को मिल रही है। फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, दर्शकों को इसके प्राकृतिक और मनोरम दृश्य खास तौर पर पसंद आ रहे हैं। फिल्म की प्रस्तुति में आध्यात्मिक माहौल और प्रकृति के दृश्यों को प्रमुखता दी गई है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

कम बजट की फिल्म ने बनाई अलग पहचान

फिल्म की टीम का कहना है कि कम बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। सोशल और सिनेमाघरों में मिल रही प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा है। टीम के अनुसार, बाबा नीब करौरी के जीवन, हनुमान भक्ति और आध्यात्मिक परंपरा को केंद्र में रखकर बनाई गई इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।