Hanuman Ansh Collection: ‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन मचाया तहलका, ‘टॉक्सिक’ की कमाई में फिर गिरावट

बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार के आंकड़ों ने फिल्मों की बदलती तस्वीर सामने रख दी है। जहां ‘टॉक्सिक’ की कमाई लगातार धीमी होती दिख रही है, वहीं रिलीज के 26वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने ऐसा कलेक्शन किया, जिसने ट्रेड को हैरान कर दिया। जानिए ‘आवारापन 2’ और ‘इरुमुडी’ का हाल।

हनुमान अंश’ ने 26वें दिन मचाया तहलका

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Hanuman Ansh Collection: एक सितंबर यानी मंगलवार को सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन ‘हनुमान अंश’ का रहा, जिसने रिलीज के 26वें दिन भी शानदार कमाई कर सबको हैरान कर दिया। दूसरी तरफ ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार लगातार धीमी होती नजर आ रही है। इसके अलावा ‘इरुमुडी’, ‘आवारापन 2’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ जैसी फिल्मों ने भी मंगलवार को कितना कारोबार किया, आइए जानते हैं।

Badshah-Isha Rikhi: गुपचुप शादी के बाद अब अलग हुए बादशाह-ईशा

‘टॉक्सिक’ की कमाई पर लगा ब्रेक

‘टॉक्सिक’ को रिलीज हुए एक सप्ताह पूरा हो चुका है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रही। मंडे के मुकाबले मंगलवार को फिल्म ने थोड़ी बेहतर कमाई जरूर की, लेकिन कुल कारोबार की गति अब भी धीमी है। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के सातवें दिन ‘टॉक्सिक’ ने करीब 8.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की सात दिनों की कुल नेट कमाई 229.95 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 272.80 करोड़ रुपये बताया गया है।

‘इरुमुडी’ ने दूसरे हफ्ते में भी पकड़ी रफ्तार

रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ दूसरे सप्ताह में पहुंचने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार को कारोबार में कुछ सुधार नजर आया। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन ‘इरुमुडी’ ने करीब 5.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 142.05 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म का ग्रॉस कारोबार करीब 165 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

‘आवारापन 2’ की कमाई अब लाखों में सिमटी

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है और अब फिल्म की कमाई लगातार नीचे जा रही है। सोमवार को फिल्म ने महज 50 लाख रुपये का कारोबार किया था। मंगलवार को भी फिल्म की कमाई में कोई खास सुधार नहीं हुआ। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 19वें दिन ‘आवारापन 2’ ने करीब 50 लाख रुपये कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 148.90 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 177.50 करोड़ रुपये बताया गया है।

‘विश्वनाथ एंड सन्स’ की कमाई में भी गिरावट

सूर्या स्टारर ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ के कारोबार पर भी तीसरे सप्ताह के वीकडेज का असर दिखाई देने लगा है। सोमवार को फिल्म ने लगभग 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। मंगलवार को इसकी कमाई और घटकर करीब 65 लाख रुपये रह गई। रिलीज के 19वें दिन तक फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

‘हनुमान अंश’ ने 26वें दिन किया कमाल

इन सभी फिल्मों के बीच ‘हनुमान अंश’ ने सबसे ज्यादा चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। रिलीज के 26वें दिन भी फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ दिखाई।सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, चौथे मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में फिल्म की 26 दिनों की कुल नेट कमाई 53.63 करोड़ रुपये हो गई है। लंबे समय से सिनेमाघरों में मौजूद होने के बावजूद फिल्म का इस तरह कारोबार करना बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ को दिखाता है।

Smriti Mandhana: Asia Cup में स्मृति मंधाना का कमाल, सूजी बेट्स को पीछे