Health Tips: भारतीय आयुर्वद में हल्दी और केसर को सुपरफूड का दर्जा दिया दया है। आज के समय में लोग तमाम तरीके के प्रोटीन और विटामिन टैबलेट और टॉनिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन पुराने समय में दोनों सामाग्रियों का उपयोग बीमारियों को दूर रखने और सुंदरता निखारने के लिए किया जाता रहा है। अगर आप अपनी जीवनशैली में एक छोटा सा बदलाव करके हर सुबह हल्दी और केसर के पानी का सेवन शुरू करते हैं, तो आप शरीर को कई सारी बीमारियों से बचा सकते हैं।
सेहत के लिए ‘चौतरफा’ लाभ
रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) में वृद्धि
आजकल के बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच खुद को स्वस्थ रखना एक बड़ा टास्क है। हल्दी में ‘करक्यूमिन’ नामक तत्व होता है और केसर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, जिससे आप संक्रमण और मौसमी बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
वजन घटाने में सहायक
मोटापा कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह ड्रिंक एक वरदान साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। हालांकि, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इसे संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए।
किचन की ये 5 चीजें दिलाएंगी पार्लर जैसा निखार, भूल जाएंगे महंगी क्रीम
मानसिक स्वास्थ्य और मूड में सुधार
केसर को सनशाइन स्पाइस भी कहा जाता है क्योंकि यह मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में प्रभावी है। हल्दी-केसर का पानी पीने से दिमाग में खुशी के हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे आप मानसिक रूप से ज्यादा शांत और प्रसन्न महसूस करते हैं।
सेवन का सही समय
आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी औषधीय पेय का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उसे सुबह खाली पेट पीना सबसे उत्तम माना जाता है। सुबह के समय शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से सोखता है।
घर पर कैसे तैयार करें हल्दी-केसर ड्रिंक?

इस जादुई पानी को बनाना बेहद आसान है। नीचे दी गई विधि का पालन करें:
- सामग्री: एक गिलास पानी, चुटकी भर शुद्ध हल्दी पाउडर और 3-4 केसर के धागे।
- विधि:
- एक पैन में एक गिलास पानी लें और उसमें हल्दी व केसर डाल दें।
- इस मिश्रण को मध्यम आंच पर लगभग 5 से 6 मिनट तक अच्छी तरह उबालें।
- जब पानी का रंग गहरा सुनहरा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- पानी को गुनगुना होने तक छोड़ दें।
- अब इसे छान लें और घूँट-घूँट करके पिएं।










