Gurugram News: शक में शैतान बना पार्टनर, 19 साल की छात्रा के साथ की क्रूरता की सारी हदें पार

गुरुग्राम में त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर की हैवानियत का मामला सामने आया है। डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद आरोपी ने शक के चलते छात्रा को बेरहमी से पीटा, चाकू से हमला किया और जलाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है।

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Gurugram News:  गुरुग्राम में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। त्रिपुरा की रहने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। फिलहाल पीड़िता दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

सीएम योगी का म्यांमार यात्रा के बाद पहला विदेशी दौरा, 23-24 सिंगापुर और 25-26 फरवरी को जापान प्रवास

डेटिंग ऐप से संपर्क और लिव-इन रिलेशनशिप का सफर

बताते चले कि, पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा उच्च शिक्षा के लिए गुरुग्राम आई थी और सेक्टर-69 के एक पीजी में रह रही थी। सितंबर 2025 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से उसकी मुलाकात दिल्ली के नरेला निवासी 19 वर्षीय शिवम से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और वे एक साथ रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि वे भविष्य में शादी करने की योजना भी बना रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह रिश्ता एक बुरे सपने में बदल जाएगा।

शक और घरेलू हिंसा का भयावह दौर

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, रिश्ते की शुरुआत जितनी सहज थी, उसका अंत उतना ही खौफनाक रहा। कुछ समय बाद शिवम ने युवती पर शक करना शुरू कर दिया। इसी अविश्वास ने हिंसा का रूप ले लिया। पीड़िता के अनुसार, 16 फरवरी को आरोपी के भीतर का शैतान जाग उठा और उसने मामूली बात पर विवाद के बाद युवती को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। यह हमला केवल शारीरिक चोट तक सीमित नहीं था, बल्कि मानसिक उत्पीड़न की पराकाष्ठा थी।

गंभीर चोटें और निजी अंगों को जलाने का प्रयास

पीड़िता ने पुलिस को जो आपबीती सुनाई, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है। आरोपी ने छात्रा के सिर पर स्टील की बोतल और मिट्टी के बर्तन से कई वार किए। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता का सिर दीवार पर दे मारा और उसके निजी अंगों पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। चाकू से पैरों पर वार करने के साथ-साथ आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बनाए ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके और वह पुलिस के पास न जा सके।

मां की सतर्कता और पुलिस की कार्रवाई

18 फरवरी की रात, दो दिनों तक बंधक रहने के बाद, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर आरोपी के फोन से अपनी मां को कॉल किया। उसने बंगाली भाषा में अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी और कहा कि “अगर मुझे जिंदा देखना चाहती हो, तो तुरंत बचा लो।” मां ने बिना देर किए 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। गुरुग्राम पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर मौके पर छापा मारा, युवती को रेस्क्यू किया और आरोपी शिवम को हिरासत में ले लिया।

रफ्तार बनी मौत की वजह: ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान गई, 5 घायल

2