Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली में सनसनी! गुरु रंधावा की जिम के बाहर चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के पश्चिम विहार में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे बाइक सवार बदमाशों ने '24 एचएस फिटनेस जिम' के बाहर सात राउंड गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल हो रहा है

Guru Randhawa Gym Firing

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जून 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Guru Randhawa Gym Firing: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गैंगवार और जबरन वसूली की कोशिशों को लेकर दहल उठी है। दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार (11 जून) की सुबह तड़के ताबड़तोड़ फायरिंग की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने एक नामचीन फिटनेस जिम को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

इस घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं।

हरियाली के बीच बसा जेनिफर विंगेट का करोड़ों का आलीशान आशियाना, लग्जरी सुविधाएं जीत लेंगी दिल

सुबह 5 बजे वारदात

शुरुआती पुलिस जांच और चश्मदीदों के अनुसार, यह पूरी घटना गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे की है। पश्चिम विहार स्थित ’24 एचएस फिटनेस जिम’ (24 HS Fitness Gym) के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने बिना कोई वक्त गंवाए जिम की इमारत को निशाना बनाया और कथित तौर पर सात राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

सुबह-सुबह शांत इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने से स्थानीय निवासियों और मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर तेजी से बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए तुरंत इस घटना की सूचना दिल्ली पुलिस को दी।

सलमान खान से नजदीकी बनी वजह? वायरल पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का दावा

इस वारदात के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर ‘अनिल पंडित’ नाम के एक अकाउंट से किया गया फेसबुक पोस्ट तेजी से वायरल होने लगा, जिसने मामले को बेहद गंभीर और हाई-प्रोफाइल बना दिया है। इस कथित पोस्ट में दावा किया गया है कि जिस जिम पर हमला हुआ है, वह मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की है। हमले की वजह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से उनकी नजदीकी बताई गई है।

वायरल पोस्ट में लिखा गया है, “जय महाकाल…जय श्री राम। राम राम सभी भाईयों को। जो आज ये 24 एचएस फिटनेस दिल्ली गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने अनिल पंडित यूएसए (USA) और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने की है। ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीब हो रहा था। इसको पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो। ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नहीं आई। जितने भी हमारे दुश्मन हैं, वो किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंड वॉच (Wait and Watch)।”

इसके साथ ही पोस्ट के नीचे एक नोट भी लिखा है, जिसमें देश विरोधी साजिश रचने वालों को दुनिया के किसी भी कोने में घुसकर मारने की धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस इस वायरल पोस्ट और सिंगर गुरु रंधावा के इस जिम से मालिकाना संबंध के दावों की आधिकारिक पुष्टि करने से बच रही है।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी इस मामले की जांच में खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

फॉरेंसिक जांच: दिल्ली पुलिस की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर वहां से गोलियों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं।

सीसीटीवी स्कैन: बदमाशों के भागने के रूट का पता लगाने के लिए पश्चिम विहार और आसपास के पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

साइबर सेल एक्टिव: दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि अनिल पंडित के नाम से वायरल हो रहा सोशल मीडिया पोस्ट कहां से और किस आईपी एड्रेस से अपलोड किया गया है, ताकि इसके पीछे की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: ‘भारत भाग्य विधाता’ देख भावुक हुईं दिल्ली की मुख्यमंत्री, कंगना रनौत की एक्टिंग को बताया शानदार

2