Gujarat Nikay Chunav Result 2026: रुझानों में बीजेपी की ‘प्रचंड’ लहर, कांग्रेस और ‘आप’ काफी पीछे!

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 की मतगणना आज, 28 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। राज्य की 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों की सीटों पर 25 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 28, 2026

Gujarat Nikay Chunav Result 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 के लिए आज वोटों की गिनती जारी है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में बैलेट पेपर से डाले गए वोटों की गिनती की गई, जबकि EVM वोटों की गिनती सुबह 9 बजे से शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई स्थानों पर बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है।

राज्य भर में मतगणना को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

Gujarat Nikay Chunav: गुजरात निकाय चुनाव के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात, शाम 6 बजे तक डलेंगे वोट

मतगणना की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम

गुजरात में कुल 382 मतगणना केंद्र और 838 हॉल बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर लगभग 28,240 मतगणना कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो 6,991 टेबलों पर वोटों की गिनती कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए करीब 33,750 पुलिसकर्मी और 10,257 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।

अहमदाबाद शहर के प्रमुख मतगणना केंद्र—एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज और गुजरात कॉलेज—में सुबह 9 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। इन केंद्रों पर उम्मीदवार और उनके प्रतिनिधि भी मौजूद हैं, जबकि सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।

शुरुआती परिणाम और प्रमुख जीत

गिनती के शुरुआती रुझानों में कई स्थानों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई है। कुछ प्रमुख नतीजों में:

वार्ड नंबर 1, 5 और 9 में बीजेपी पैनल ने जीत दर्ज की।
ओगाड तालुका की खारिया तालुका पंचायत में बीजेपी विजयी रही।
भाभर वार्ड नंबर 1 में भी बीजेपी ने जीत हासिल की।
देहगाम वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
अडालज जिला पंचायत में बीजेपी ने 5600 वोटों से बड़ी जीत हासिल की।
अमरेली जिले की बगसरा तालुका पंचायत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना खाता खोला, जहां उम्मीदवार डाकूभाई गाजीपारा विजयी हुए।
वापी शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश शाह को हार का सामना करना पड़ा।
चेतनाबेन कानाजी ठाकोर ने भी जीत दर्ज की है।

चुनाव प्रक्रिया और मतदान का परिदृश्य

गुजरात में 26 अप्रैल 2026 को राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में 25 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला आज मतगणना के जरिए हो रहा है।

भीषण गर्मी के बावजूद मतदान में लोगों की भागीदारी देखी गई थी। अब EVM में बंद वोटों की गिनती के साथ ही यह तय हो रहा है कि किस राजनीतिक दल को जनता का समर्थन मिला है।

Gujarat News: सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति! गर्मी में तड़पे मजदूर, भीड़ संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां