NRI मिलनी में प्रवासियों की शिकायतों का होगा निपटारा, बठिंडा में 26 अगस्त को जुटेंगे 7 जिलों के लोग

चंडीगढ़  पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए एनआरआई मिलनियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 26 अगस्त को बठिंडा में एनआरआई मिलनी आयोजित की जाएगी। इसमें बठिंडा समेत सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी हिस्सा लेकर अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। एनआरआई मामलों के मंत्री डाॅ. रवजोत सिंह ने बताया कि मिलनी बुधवार को सुबह 11 बजे होटल सेपल, जीटी रोड, निकट तिकोनी, बठिंडा में होगी। इसमें बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों से संबंधित प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। डाॅ. रवजोत सिंह

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़
 पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं के समाधान के लिए एनआरआई मिलनियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में 26 अगस्त को बठिंडा में एनआरआई मिलनी आयोजित की जाएगी। इसमें बठिंडा समेत सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी हिस्सा लेकर अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

एनआरआई मामलों के मंत्री डाॅ. रवजोत सिंह ने बताया कि मिलनी बुधवार को सुबह 11 बजे होटल सेपल, जीटी रोड, निकट तिकोनी, बठिंडा में होगी। इसमें बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों से संबंधित प्रवासी भारतीय शामिल होंगे।

डाॅ. रवजोत सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की मौके पर सुनवाई और संबंधित विभागों के समन्वय से समाधान सुनिश्चित करना है।

मौके पर होगी शिकायतों की सुनवाई
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और उनकी समस्याओं की मौके पर सुनवाई करना है। मिलनी के दौरान प्रवासी पंजाबी अपनी संपत्ति, पारिवारिक, प्रशासनिक, कानूनी और अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों को सुना जाएगा। इससे मामलों को संबंधित विभाग तक पहुंचाने और उन पर आवश्यक कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पहले मोहाली और लुधियाना में हो चुकी हैं मिलनियां
डा. रवजोत सिंह ने बताया कि इससे पहले मोहाली और लुधियाना में दो एनआरआई मिलनियां आयोजित की जा चुकी हैं। इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान कुल आठ जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और विभिन्न मुद्दों की सुनवाई की गई।

सरकार का प्रयास है कि विदेशों में रहने वाले पंजाबियों को अपनी संपत्ति, परिवार या अन्य प्रशासनिक एवं कानूनी मामलों के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से अधिकारियों और प्रवासी पंजाबियों के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

2