मध्य प्रदेश में पर्यटकों और आम जनता के लिए खुला सरकारी रेस्ट हाउस, 267 भवनों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

भोपाल   मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृहों में ठहरने का लाभ उठा सकेंगे। विभाग ने प्रदेश भर में फैले अपने 267 विश्राम भवनों और विश्राम गृहों को आम जनता के लिए खोल दिया है। इसके साथ ही इन कमरों और हॉल्स की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। वेबसाइट के जरिए देश के किसी भी कोने से होगी बुकिंग अब तक PWD के इन रेस्ट हाउस का इस्तेमाल मुख्य तौर पर

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

भोपाल 

 मध्य प्रदेश के आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब वे भी बड़े सरकारी अफसरों और नेताओं की तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) के विश्राम गृहों में ठहरने का लाभ उठा सकेंगे। विभाग ने प्रदेश भर में फैले अपने 267 विश्राम भवनों और विश्राम गृहों को आम जनता के लिए खोल दिया है। इसके साथ ही इन कमरों और हॉल्स की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है।

वेबसाइट के जरिए देश के किसी भी कोने से होगी बुकिंग
अब तक PWD के इन रेस्ट हाउस का इस्तेमाल मुख्य तौर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक ही सीमित था। लेकिन अब कोई भी व्यक्ति कमरों की उपलब्धता के आधार पर 'एमपी पीडब्ल्यूडी' (MP PWD) की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कर सकता है। साल 2023 में विभाग ने इन्हें आम लोगों के लिए खोलने का जो फैसला लिया था, उसे अब पूरी तरह से लागू कर दिया गया है।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

12 साल बाद किराए में संशोधन, नई दरें लागू
ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने के साथ-साथ विभाग ने करीब 12 वर्षों के बाद इन विश्राम गृहों के किराए में भी इजाफा किया है। नई दरें 27 जुलाई 2026 से प्रभाव में आ चुकी हैं। किराए का नया स्लैब कुछ इस प्रकार है:

    प्रमुख शहर और पर्यटन स्थल: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, पचमढ़ी और खजुराहो जैसे अहम स्थानों पर एक कमरे का एक दिन का किराया 800 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया है। वहीं, इन जगहों पर हॉल की बुकिंग के लिए अब 1,000 रुपये की जगह 2,000 रुपये चुकाने होंगे।

 

2