सरकारी नौकरी का मौका! HSSC ने ग्रुप-C में बढ़ाई वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी डेट

चंडीगढ़ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C की भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 6 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। HSSC ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। HSSC चेयरमैन ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। वहीं ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत निकाली गई ग्रुप C की भर्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए पदों की संख्या में भारी बढ़ोतरी कर दी है। 6 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

HSSC ने अलग-अलग कैटेगरी में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की है। HSSC चेयरमैन ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि संशोधन के बाद ग्रुप-2 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पदों की संख्या 486 से बढ़ाकर 586 कर दी गई है। वहीं ग्रुप 3 के अंतर्गत स्टेनो टाइपिस्ट के पद 696 से बढ़कर 702 हो गए हैं। ग्रुप 3 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों की संख्या 173 से बढ़ाकर 260 कर दी गई है। इसके आलावा आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तारीख में भी बदलाव किया है। पहले आवेदन 2 फरवरी यानी आज से शुरू होने थे, मगर अब ये 6 फरवरी 2026 से शुरू होंगे।  ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिस को ध्यान से पढ़ें।

Leave a Comment

2