Google Chrome: इंटरनेट की दुनिया में इस समय एक गंभीर साइबर खतरा सामने आया है। गूगल ने इस बात का अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि दुनिया भर में लगभग 3.5 अरब यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। यह खतरा खास तौर पर Google Chrome ब्राउज़र से जुड़ा है, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउज़र है।
Flipkart और Vijay Sales पर बड़ी डील, iPhone 17 Pro और Galaxy S23 Ultra सस्ते
Zero Day खतरे की असलियत
बताते चलें कि, Zero Day उन सुरक्षा खामियों को कहा जाता है कि जो सामने आते ही तुरंत खतरा पैदा कर देती है। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स तुरंत हमला कर सकते हैं। कंपनियों के पास इन्हें ठीक करने के लिए समय नहीं होता, इसलिए तुरंत अपडेट जारी करना पड़ता है। यही वजह है कि Zero Day को सबसे खतरनाक साइबर खतरा माना जाता है।
Chrome में मिली सुरक्षा कमजोरियां

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Chrome ब्राउज़र में दो गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। इन कमजोरियों का इस्तेमाल करके साइबर अपराधी यूजर्स की निजी जानकारी तक पहुंच सकते हैं। इसमें शामिल हैं:
- बैंकिंग डिटेल्स
- पासवर्ड
- संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा
क्योंकि Chrome का इस्तेमाल अरबों लोग करते हैं, इसलिए यह खतरा बेहद बड़ा माना जा रहा है।
WhatsApp में बड़ी अपडेट, नया AI ऑप्शन सिर्फ सिंपल स्टेप्स में इस्तेमाल करें
हैकर्स का आसान निशाना
इंटरनेट ब्राउज़र साइबर हमलों का सबसे आसान रास्ता बन सकते हैं। हैकर्स फर्जी वेबसाइट्स या ऑनलाइन सेशन पर कब्जा करके यूजर्स की जानकारी चुरा सकते हैं। यदि ब्राउज़र में छोटी सी भी कमजोरी रह जाए, तो यह बड़े पैमाने पर साइबर हमले का कारण बन सकती है। यही वजह है कि Chrome जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर हमेशा हैकर्स की नजर रहती है।
गूगल की चेतावनी
गूगल ने साफ कहा है कि अगर समय रहते इन कमजोरियों को ठीक नहीं किया गया तो लाखों-करोड़ों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। एक दिन की देरी भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है।
बचाव का सबसे आसान तरीका
इस खतरे से बचने का सबसे जरूरी उपाय है कि आप अपने Chrome ब्राउज़र को तुरंत अपडेट करें। नया अपडेट इन खामियों को ठीक करता है और सुरक्षा को मजबूत बनाता है।
Chrome अपडेट करने का तरीका
- ब्राउज़र की Settings में जाएं।
- About Chrome सेक्शन खोलें।
- यहां से Chrome अपने आप लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड कर लेगा।
- अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउज़र को रीस्टार्ट करना जरूरी है ताकि नए सिक्योरिटी फीचर्स सही तरीके से काम कर सकें।










