दिसंबर में गुड्स ट्रैफिक से 572.57 करोड़ रुपये का ओरजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित

दिसम्बर माह में गुड्स ट्रैफिक से 572 करोड़ 57 लाख रूपये का ओरजिनेटिंग रेवन्यू अर्जित किया  जबलपुर  पश्चिम मध्य रेल में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के माल यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने दिसम्बर माह में 572 करोड़ 57 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी माह में 489 करोड़ 01 लाख रूपये की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 532 करोड़ 05 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग रेवन्यू से लगभग 08 प्रतिशत अधिक

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

दिसम्बर माह में गुड्स ट्रैफिक से 572 करोड़ 57 लाख रूपये का ओरजिनेटिंग रेवन्यू अर्जित किया 

जबलपुर
 पश्चिम मध्य रेल में जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के माल यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पश्चिम मध्य रेल ने दिसम्बर माह में 572 करोड़ 57 लाख रूपये माल यातायात से ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की इसी माह में 489 करोड़ 01 लाख रूपये की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक है तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य 532 करोड़ 05 लाख रूपये ऑरिजनेटिंग रेवन्यू से लगभग 08 प्रतिशत अधिक है। 
  इसी प्रकार माल यातायात से दिसंबर माह में मण्डल वाइस बात करे तो जबलपुर मण्डल ने रूपये 398 करोड़ 35 लाख, भोपाल मण्डल ने 102 करोड़ 05 लाख एवं कोटा मण्डल ने रूपये 72 करोड़ 18 लाख का कुल ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है।

माल यातायात के लिए निम्नलिखित प्रयास किये जा रहे हैं :-

 मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खण्ड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए। 
 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/ साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किये जा रहे है। 
 गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।
 माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं । 
 नए माल गोदामों को विकसित करके उन्नयन कार्य किया जा रहा है। 
 नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसरंचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है। 
    
  पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रखेगा।

 

Leave a Comment

2