युवाओं के लिए खुशखबरी! सेना में निकली भर्तियां, अग्निवीर से स्थायी पद तक मौका, उम्र में छूट

महू भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। महू स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए बिगुल फूंक दिया है। इस बार भर्ती की खास बात यह है कि सेना ने आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट प्रदान की है, जिससे हजारों अतिरिक्त युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा। भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय महू के निदेशक के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

महू
भारतीय सेना में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। महू स्थित सेना भर्ती कार्यालय ने अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए बिगुल फूंक दिया है। इस बार भर्ती की खास बात यह है कि सेना ने आयु सीमा में 1 वर्ष की छूट प्रदान की है, जिससे हजारों अतिरिक्त युवाओं को आवेदन का मौका मिलेगा।

भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना भर्ती कार्यालय महू के निदेशक के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से न केवल अस्थायी (अग्निवीर) बल्कि कुछ स्थायी पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी:

    अग्निवीर (पुरुष): जनरल ड्यूटी (GD), क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास)।
    महिला सेना पुलिस: अग्निवीर योजना के तहत महिला अभ्यर्थियों के लिए अवसर।
    स्थायी पद: नर्सिंग असिस्टेंट (NA), नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) और सिपाही फार्मा।

महत्वपूर्ण तिथियां और आयु सीमा
सेना ने इस वर्ष आयु सीमा में 1 वर्ष की वृद्धि कर युवाओं को बड़ी सौगात दी है। पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं:

    अग्निवीर पदों के लिए: उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।
    स्थायी पदों के लिए: उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2004 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन?
भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं:

    वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in
    सहायता केंद्र: यदि अभ्यर्थियों को पंजीकरण या पात्रता को लेकर कोई संशय है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय महू के हेल्पलाइन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।

Leave a Comment

2