यमुनानगर से यूपी-बिहार जाने वाले श्रमिकों के लिए खुशखबरी, त्योहारों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें

 यमुनानगर  प्लाईवुड फैक्ट्रियों में मशीनों के शोर और बर्तन इकाइयों में दिनभर की भागदौड़ के बीच श्रमिकों के लिए दीपावली व छठ पर्व पर घर लौटना राहत से कम नहीं है। त्योहार नजदीक आते ही श्रमिक ट्रेनों से गांव जाने की तैयारी में जुट गए हैं। काफी श्रमिक लौटने भी लगे हैं। इससे नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा 19 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इनमें आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर संभावित है। इससे उत्तरप्रदेश व बिहार जाने के लिए श्रमिक व अन्य यात्रियों के लिए नवंबर तक ट्रेनों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 यमुनानगर
 प्लाईवुड फैक्ट्रियों में मशीनों के शोर और बर्तन इकाइयों में दिनभर की भागदौड़ के बीच श्रमिकों के लिए दीपावली व छठ पर्व पर घर लौटना राहत से कम नहीं है।

त्योहार नजदीक आते ही श्रमिक ट्रेनों से गांव जाने की तैयारी में जुट गए हैं। काफी श्रमिक लौटने भी लगे हैं। इससे नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा 19 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

इनमें आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर संभावित है। इससे उत्तरप्रदेश व बिहार जाने के लिए श्रमिक व अन्य यात्रियों के लिए नवंबर तक ट्रेनों के अतिरिक्त विकल्प मिलने से राहत होगी।

जिले की प्लाईवुड, मेटल व अन्य उद्योगों में दूसरे राज्यों के करीब तीन लाख श्रमिक काम करते हैं। अधिकांश उत्तरप्रदेश व बिहार से हैं, जो दीपावली व छठ पर ट्रेनों से घर वापसी करते हैं।

इस बार भी माहभर से इसकी तैयारी थी, वहीं अब श्रमिक वापसी करने लगे हैं। इससे अभी व आगामी दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है।

सामान्य बागियों में चढ़ने को मशक्कत हो रही है, वहीं स्लीपर क्लास में भी लंबी वेटिंग चल रही है। यह देख अंबाला रेल मंडल की ओर से 19 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर ठहराव वाली आठ जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं।

इन आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव
ठहराव वाली ट्रेनों में चंडीगढ़-बरौनी (04536/04535), बठिंडा-वाराणसी (04222/04221), फिरोजपुर-पटना (04616/04615), अमृतसर-कोलकाता (04624/04623), अमृतसर-बरौनी (04668/04667), फिरोजपुर-पूर्णिया (04634/04633), अमृतसर-छपरा (04638/04637) और छेहरटा-मुजफ्फरपुर (04640/04639) शामिल हैं। चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन संख्या 04536 रात 1:28 बजे यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पहुंचती है और 1:30 बजे रवाना होती है।

अमृतसर-बरौनी स्पेशल ट्रेन संख्या 04668 का ठहराव रात 1:18 से 1:20 बजे तक निर्धारित है। रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी व सीटों की उपलब्धता की पुष्टि जरूर कर लें।

2