री-अपीयर स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी: PSEB ने बढ़ाई तारीख, अब 8 मई तक फ्री आवेदन

चंडीगढ़. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आठवीं परीक्षा फरवरी 2026 में जिन विद्यार्थियों के नतीजे री-अपीयर घोषित किए गए थे उन्हें बोर्ड द्वारा राहत दी गई है। इन विद्यार्थियों के लिए जून 2026 में फिर परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में बोर्ड ने पत्र जारी कर री-अपीयर वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी किया है। ये प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार 8 मई 2026 तक विद्यार्थी बिना किसी लेट फीस के आवेदन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आठवीं परीक्षा फरवरी 2026 में जिन विद्यार्थियों के नतीजे री-अपीयर घोषित किए गए थे उन्हें बोर्ड द्वारा राहत दी गई है। इन विद्यार्थियों के लिए जून 2026 में फिर परीक्षा करवाने का फैसला लिया गया है।

इस संबंध में बोर्ड ने पत्र जारी कर री-अपीयर वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म और फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी किया है। ये प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। जारी शेड्यूल के अनुसार 8 मई 2026 तक विद्यार्थी बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद 15 मई तक 500 रूपए लेट फीस और 22 मई तक 1500 रूपए लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय तारीख के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

2