गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने करनपठार थाने में सौंपा ज्ञापन

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप अनूपपुर /राजेन्द्रग्राम थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत लीला टोला में संचालित शराब दुकान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों के साथ अभद्र तरीके से छेड़छाड़ और उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के अनुसार घटना दिनांक 13 फरवरी 2026 की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे की बताई गई है। पत्र में

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

अनूपपुर /राजेन्द्रग्राम

थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत लीला टोला में संचालित शराब दुकान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारियों पर आदिवासी युवतियों के साथ अभद्र तरीके से छेड़छाड़ और उनके परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र के अनुसार घटना दिनांक 13 फरवरी 2026 की दरमियानी रात लगभग 1:30 बजे की बताई गई है। पत्र में उल्लेख है कि खेमली देवी मरावी (पिता बलम सिंह) एवं नीलम देवी मरावी (पिता कैलाश सिंह) शहडोल से बस द्वारा लीला पहुंची थीं। बस से उतरने के बाद दोनों युवतियां अपने परिजनों का इंतजार कर रही थीं, इसी दौरान शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय के कर्मचारी वहां पहुंचे और कथित रूप से दोनों के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ करने लगे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर दोनों युवतियों को पकड़कर खेत की ओर झाड़ियों में ले जाने का प्रयास किया गया तथा उन्हें जबरदस्ती बोलेरो वाहन में बैठाने की कोशिश की गई। इसी समय युवतियों के चाचा और भाई मौके पर पहुंचे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ बेरहमी से लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अनुसार इस मारपीट में प्रेम शंकर सिंह एवं पोषन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह टेकाम ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिकायत पत्र में लीला टोला में संचालित शराब दुकान की विधिवत जांच कराने की भी मांग की गई है।

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब ठेकेदार वीरेंद्र राय द्वारा पूरे पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में अवैध रूप से पैकारी के माध्यम से शराब बिक्री कराई जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि जनहित की मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई, तो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने में ऐ रहे मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, जिला अध्यक्ष दुर्गा सिंह कोर्राम,युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह टेकाम,चंद्रिका सिंह मरकाम,महेश कुशराम,मान  सिंह मरकाम,सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे l

Leave a Comment

2