Gold Rate Today: सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें ताज़ा रेट

इजराइल-ईरान युद्ध से बढ़े तनाव के कारण कल सोने की कीमतों में तेजी रही थी, लेकिन आज इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। होली से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ है।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 3, 2026

Gold Rate Today: होली से ठीक पहले 3 मार्च को देशभर में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इजराइल-ईरान युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से कल सोने की कीमतों में तेजी देखी गई थी, लेकिन आज इसमें हल्की गिरावट नजर आई। हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ेगी और निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना-चांदी की ओर रुख कर सकते हैं।

Crude Oil Shock: मिडिल ईस्ट युद्ध से कच्चे तेल में कोहराम, 15 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमतें, भारत में बढ़ेगा संकट?

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में गोल्ड रेट

Gold Rate Today
सोने की कीमतों में मामूली गिरावट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 170650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। मुंबई में भी यही दर देखने को मिली। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में सोने की कीमत थोड़ी ज्यादा रही। यहां 24 कैरेट सोना 170830 रुपये और 22 कैरेट सोना 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

युद्ध का असर बाजार पर

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए, जिसके बाद हालात बिगड़ गए। ईरान ने भी मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर ने तनाव को और बढ़ा दिया। ऐसे हालात में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

अन्य शहरों में सोने का भाव

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 170650 रुपये और 22 कैरेट सोना 156290 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कोलकाता, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी यही दर देखने को मिली।

प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 156290 170650
मुंबई 156290 170650
अहमदाबाद 156290 170650
चेन्नई 156590 170830
कोलकाता 156290 170650
हैदराबाद 156590 170830
जयपुर 156290 170650
भोपाल 156290 170650
लखनऊ 156290 170650
चंडीगढ़ 156290 170650

होली से पहले सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और वैश्विक तनाव को देखते हुए आने वाले दिनों में सोने के भाव में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशकों के लिए सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प बना हुआ है।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से सोना 10,500 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा, चांदी ने भी लगाए नए रिकॉर्ड