Gold Rate Today: सोने की कीमत में फिर उछाल, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों का रेट

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है और निवेशकों से लेकर खरीदारों तक सभी की नजर नए भाव पर है। दिल्ली-मुंबई समेत देश के 10 बड़े शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के दाम बदल गए हैं। आखिर सोना क्यों महंगा हो रहा है और आगे क्या होगा?

सोने की कीमत में फिर उछाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 19, 2026

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और अमेरिकी डॉलर के कमजोर पड़ने से घरेलू बाजार में भी गोल्ड की चमक बढ़ी है। इसके उलट औद्योगिक मांग में नरमी के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। पिछले तीन कारोबारी दिनों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में कुल 760 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 710 रुपये महंगा हुआ है। इससे पहले 16 अगस्त की स्थिरता से पहले भी लगातार दो दिनों में 24 कैरेट सोने के भाव में 1,530 रुपये और 22 कैरेट में 1,400 रुपये की तेजी दर्ज की गई थी।

आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों तरह के 10 ग्राम सोने की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

Behari Lal Engineering IPO की 19 अगस्त को लिस्टिंग, निवेशकों ने 118

10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमतें शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग हैं। 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड के आज के भाव इस प्रकार हैं:

शहर18 कैरेट22 कैरेट24 कैरेट
दिल्ली₹1,17,080₹1,43,060₹1,56,050
मुंबई₹1,16,930₹1,42,910₹1,55,900
कोलकाता₹1,16,930₹1,42,910₹1,55,900
चेन्नई₹1,20,710₹1,42,910₹1,55,900
बेंगलुरु₹1,16,930₹1,42,910₹1,55,900
हैदराबाद₹1,16,930₹1,42,910₹1,55,900
लखनऊ₹1,17,080₹1,43,060₹1,56,050
पटना₹1,16,980₹1,42,960₹1,55,950
जयपुर₹1,17,080₹1,43,060₹1,56,050
अहमदाबाद₹1,16,980₹1,42,960₹1,55,950

चार दिन बाद सस्ती हुई चांदी

सोने के उलट चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। लगातार चार दिनों तक भाव स्थिर रहने के बाद एक किलोग्राम चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। दिल्ली में आज चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। मुंबई और कोलकाता में भी यही कीमत दर्ज की गई है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां एक किलोग्राम का भाव 2,54,900 रुपये है।

एक्सपर्ट के मुताबिक क्यों चढ़ रहा है गोल्ड?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक अमेरिका से आए कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख की उम्मीदों को कमजोर किया है। इसका असर अमेरिकी डॉलर पर पड़ा और डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिला। अमेरिका में हाल के महंगाई, रोजगार और रिटेल सेल्स के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। इसके चलते बाजार में यह धारणा मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में सख्ती को लेकर जल्दबाजी नहीं करेगा। आमतौर पर ब्याज दरों में नरमी की उम्मीद सोने के लिए सकारात्मक मानी जाती है।

Share Market News: बाजार में फिर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 300 अंक

FOMC मिनट्स पर निवेशकों की नजर

कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की दिशा तय करने में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक के मिनट्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के अनुसार इन मिनट्स से ब्याज दरों को लेकर फेड के अगले कदम के संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका-ईरान तनाव समेत वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर के भाव पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।