Gold Rate Today: साल का दूसरा महीना बीतते-बीतते निवेशकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज यानी 28 फरवरी को सोने की कीमतों में सुबह-सुबह गिरावट देखने को मिली है. जिससे की देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,61,710 रुपए की दर से बिक्री कर रहा है। आइए जानते हैं कि अन्य राज्यों में सोने का क्या रेट चल हा है।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले दिल्ली के बाजार में सोना 1,800 रुपये की तेजी के साथ 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जहां सोने का हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया।
Gold Rate Today: सोना-चांदी में लौटी मजबूती, जाने आज का लेटेस्ट रेट
दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में आज के रेट

- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,61,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं इन शहरों में 24 कैरेट गोल्ड 1,61,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।
- अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 1,48,140 रुपये और 24 कैरेट 1,61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट का भाव 1,61,820 रुपये तक पहुंचा हुआ है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,61,610 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें मुंबई के समान हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,61,580 रुपये और 22 कैरेट 1,48,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
Gold Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें 24 से 18 कैरेट रेट्स
चांदी के दाम में भी नरमी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। 28 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पहले दिल्ली के बाजार में चांदी 2,500 रुपये टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि जनवरी महीने में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर पार कर लिया था, जिससे बाजार में काफी हलचल मची थी।
कुल मिलाकर, फिलहाल की गिरावट से ग्राहकों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन वैश्विक संकेत बताते हैं कि कीमती धातुओं में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।









