Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोने-चांदी में तगड़ा उछाल, चेक करें अपने शहर के नए रेट

चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 149120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि अहमदाबाद और भोपाल में यह भाव 149570 रुपये तक पहुंच गया है।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Gold Price Today: देश में 1 अप्रैल से वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी, रुपये की कमजोरी और शादी-विवाह के सीजन से पहले जौहरियों की ताजा खरीद इसके पीछे प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 149520 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,652.31 डॉलर प्रति औंस रहा।

IndiGo New CEO: विलियम वॉल्श के हाथों में इंडिगो की कमान, ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व दिग्गज की हुई एंट्री

हालिया उतार-चढ़ाव

Gold Price Today
सोने-चांदी में तगड़ा उछाल

दिल्ली के सराफा बाजार में 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक सोने की कीमत में 21,300 रुपये यानी 12.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी अवधि में चांदी की कीमत भी 63,000 रुपये यानी 21 प्रतिशत तक नीचे आई थी।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

दिल्ली: 22 कैरेट – 137210 रुपये, 24 कैरेट – 149670 रुपये

मुंबई/कोलकाता/चेन्नई: 22 कैरेट – 137060 रुपये, 24 कैरेट – 149520 रुपये

चेन्नई: 22 कैरेट – 136690 रुपये, 24 कैरेट – 149120 रुपये

पुणे और बेंगलुरु: 22 कैरेट – 137060 रुपये, 24 कैरेट – 149520 रुपये

अहमदाबाद/भोपाल: 22 कैरेट – 137110 रुपये, 24 कैरेट – 149570 रुपये

जयपुर/लखनऊ/चंडीगढ़: 22 कैरेट – 137210 रुपये, 24 कैरेट – 149670 रुपये

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। 1 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव बढ़कर 250100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 74.64 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर चुकी थी।

Global Crisis: इजराइल-ईरान जंग ने बिगाड़ा दुनिया का बजट! IMF ने जारी की ‘भविष्यवाणी’, भारत भी निशाने पर?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. प्राइम टीवी इंडिया इस पर दावा नहीं करता है ना ही किसी बात पर सत्यता का प्रमाण देता है।