Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, चेक करें ताज़ा रेट

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद निवेशकों की भारी मुनाफावसूली ने सोने की मांग को कमजोर कर दिया है। इसी कारण सोने की कीमतों में गिरावट बरकरार है।

Gold Rate Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 6, 2026

Gold Price Today: 6 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,63,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं मुंबई में इसका भाव 1,62,870 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी 5 मार्च को निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के चलते दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश वाले एसेट्स की मांग बढ़ी थी, लेकिन ऊंचे स्तर पर हुई मुनाफावसूली ने इस मांग को बेअसर कर दिया।

अब टायर में न हवा की जरूरत, न पंचर का डर! Airfree Tyres ने दी नई तकनीक

भू-राजनीतिक घटनाओं का असर

Gold Price Today
सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव

28 फरवरी 2026 को इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से इजराइल पर हमले किए। इस संघर्ष के दौरान ईरान ने मध्यपूर्व के कई देशों को भी निशाना बनाया। इजराइल के हमले के पहले दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इन घटनाओं का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों और कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

भारत के विभिन्न शहरों में 6 मार्च को सोने की कीमतें इस प्रकार हैं:—

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,49,440 1,63,020
मुंबई 1,49,290 1,62,870
अहमदाबाद 1,49,340 1,62,920
चेन्नई 1,49,290 1,62,870
कोलकाता 1,49,290 1,62,870
हैदराबाद 1,49,290 1,62,870
जयपुर 1,49,440 1,63,020
भोपाल 1,49,340 1,62,920
लखनऊ 1,49,440 1,63,020
चंडीगढ़ 1,49,440 1,63,020

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

Gold Rate Today
सोने-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 6 मार्च की सुबह दिल्ली में चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। एक दिन पहले यानी 5 मार्च को चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत टूटकर 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 84.11 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार गिरावट निवेशकों की मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव का परिणाम है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य शहरों में सोने के भाव में कमी आई है, जबकि चांदी भी सस्ती हुई है। आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की रणनीति के आधार पर इन धातुओं के भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अल्ट्रॉवायलेट बाइक पर शानदार ऑफर, ₹2.50 लाख की बाइक अब ₹1.49 लाख में, साथ में ₹2,499 में सब्सक्रिप्शन प्लान