Gold Price Today: आज यानी 29 जनवरी की सुबह सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 167,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 167,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,256.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया। अमेरिकी डॉलर पिछले चार साल के सबसे निचले स्तर पर है।
आज शेयर मार्केट में रौनक, 6 लाख करोड़ की बढ़त के साथ निवेशकों ने उड़ाई खुशी
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में सोना

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 167,240 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 153,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
इन शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 167,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 153,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 167,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का 153,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अन्य प्रमुख शहर
अहमदाबाद: 22 कैरेट – 153,210, 24 कैरेट – 167,140
हैदराबाद: 22 कैरेट – 153,160, 24 कैरेट – 167,090
जयपुर: 22 कैरेट – 153,310, 24 कैरेट – 167,240
भोपाल: 22 कैरेट – 153,210, 24 कैरेट – 167,140
लखनऊ: 22 कैरेट – 153,310, 24 कैरेट – 167,240
चंडीगढ़: 22 कैरेट – 153,310, 24 कैरेट – 167,240
अमेरिकी फेडरल रिजर्व का प्रभाव
अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने जनवरी की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और इन्हें स्थिर रखा। फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत है और महंगाई तथा रोजगार दोनों के लिए जोखिम कम है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिन की बैठक के बाद पॉलिसीमेकर्स ने बेंचमार्क ब्याज दर 3.50%-3.75% की रेंज में रखने का फैसला किया। इस स्थिर दर के फैसले ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया है, क्योंकि निवेशक सुरक्षित धातुओं में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का अनुमान

एनालिस्ट्स के अनुसार, सोने में और तेजी आने की संभावना बनी हुई है। सोसाइटे जेनरल का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। मॉर्गन स्टेनली ने भी कहा है कि रैली जारी रह सकती है और बुल केस में सोना 5,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।
चांदी की कीमत और बाजार रुझान
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। 29 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 380,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजार में चांदी का हाजिर भाव 112.22 डॉलर प्रति औंस है। चांदी को निवेशकों की मांग और मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है।









