Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 24 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,53,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 900 रुपये टूटकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना दबाव में है और 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25-28 रुपए तक बढ़ोतरी का अनुमान, आम जनता को होगा बड़ा असर
गिरावट के कारण

विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से भी सोने की मांग कमजोर हुई है। 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गई, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण कम हुआ। इसके अलावा ईरान और अमेरिका के बीच तनाव ने बाजार में अनिश्चितता पैदा की है, जिससे सोने की खरीद पर असर पड़ा है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
दिल्ली: 22 कैरेट – ₹1,40,890, 24 कैरेट – ₹1,53,690
मुंबई: 22 कैरेट – ₹1,40,740, 24 कैरेट – ₹1,53,540
अहमदाबाद: 22 कैरेट – ₹1,40,790, 24 कैरेट – ₹1,53,590
चेन्नई: 22 कैरेट – ₹1,42,490, 24 कैरेट – ₹1,55,450
कोलकाता: 22 कैरेट – ₹1,40,740, 24 कैरेट – ₹1,53,540
हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹1,40,740, 24 कैरेट – ₹1,53,540
जयपुर: 22 कैरेट – ₹1,40,890, 24 कैरेट – ₹1,53,690
भोपाल: 22 कैरेट – ₹1,40,790, 24 कैरेट – ₹1,53,590
लखनऊ: 22 कैरेट – ₹1,40,890, 24 कैरेट – ₹1,53,690
चंडीगढ़: 22 कैरेट – ₹1,40,890, 24 कैरेट – ₹1,53,690
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने की तरह चांदी भी कमजोर हुई है। 24 अप्रैल की सुबह दिल्ली में चांदी का भाव गिरकर 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। एक दिन पहले चांदी 5,300 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 76.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
शेयर बाजार में ₹3 लाख करोड़ की गिरावट, अंत तक नहीं संभला, जानिए इसके कारण









