Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। वीकली बेसिस पर 24 कैरेट गोल्ड 9430 रुपये महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 8550 रुपये बढ़ा है। 27 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। 1 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 168860 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 154800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 168710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5172.17 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव

दिल्ली: 22 कैरेट – ₹154800, 24 कैरेट – ₹168860
मुंबई: 22 कैरेट – ₹154630, 24 कैरेट – ₹168710
अहमदाबाद: 22 कैरेट – ₹154700, 24 कैरेट – ₹168760
चेन्नई: 22 कैरेट – ₹154630, 24 कैरेट – ₹168710
कोलकाता: 22 कैरेट – ₹154630, 24 कैरेट – ₹168710
हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹154630, 24 कैरेट – ₹168710
जयपुर: 22 कैरेट – ₹154800, 24 कैरेट – ₹168860
भोपाल: 22 कैरेट – ₹154700, 24 कैरेट – ₹168760
लखनऊ: 22 कैरेट – ₹154800, 24 कैरेट – ₹168860
चंडीगढ़: 22 कैरेट – ₹154800, 24 कैरेट – ₹168860
चांदी की कीमतों में उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। वीकली बेसिस पर चांदी 20000 रुपये महंगी हुई है। 1 मार्च की सुबह चांदी का भाव 295000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि 27 फरवरी को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2500 रुपये गिरकर 268000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 89.72 डॉलर प्रति औंस है। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार कर चुकी थी।
भूराजनीतिक तनाव का असर

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए और मध्य-पूर्व के कई देशों को निशाना बनाया। इस सैन्य टकराव ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा कर दी है। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते हैं और सोना-चांदी उनकी पहली पसंद बन जाते हैं। यही कारण है कि इन कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
Gold Rate Today: सोने के रेट में गिरावट या तेजी? जानें आज का लेटेस्ट रेट










