Gold Price Today: आज फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट

आज सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी के दाम एक दिन स्थिर रहने के बाद फिर से नरम पड़ गए हैं।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 15, 2026

Gold Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद 15 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट गोल्ड भी ₹10 बढ़ा है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में कुल ₹1480 की गिरावट और 22 कैरेट गोल्ड में ₹1360 की कमी दर्ज की गई थी।

Asia Richest Families 2026: एशिया के टॉप अमीर परिवारों की लिस्ट में अंबानी टॉप पर, जानें पूरी रैंकिंग

चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Price Today
आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की चमक बढ़ने के साथ ही चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती होकर ₹2,54,900 पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। हालांकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,65,100 है।

10 बड़े शहरों में सोने के भाव

देश के प्रमुख शहरों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,54,090 1,41,260 1,15,610
मुंबई 1,53,940 1,41,110 1,15,460
कोलकाता 1,53,940 1,41,110 1,15,460
चेन्नई 1,55,140 1,42,210 1,18,660
बेंगलुरु 1,53,940 1,41,110 1,15,460
हैदराबाद 1,53,940 1,41,110 1,15,460
लखनऊ 1,54,090 1,41,260 1,15,610
पटना 1,53,990 1,41,160 1,15,510
जयपुर 1,54,090 1,41,260 1,15,610
अहमदाबाद 1,53,990 1,41,160 1,15,510

बाजार का रुख

13 अप्रैल को चांदी की कीमतों में ₹5000 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद एक दिन स्थिर रहने के बाद अब फिर से इसमें कमी आई है। दूसरी ओर, सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

भविष्य की चाल

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के अनुसार, पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। युद्ध की अनिश्चितता के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के रास्ते खुले हैं, जिससे सोने की कीमतों में मजबूती आई है। वहीं, चांदी में फिलहाल मुनाफावसूली का दबाव देखा जा रहा है।

Petrol-Diesel Price: 14 अप्रैल को क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें दिल्ली से लेकर पोर्ट ब्लेयर तक के लेटेस्ट रेट