Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों में नए भाव

सोना-चांदी की कीमतों में इस बार अप्रत्याशित गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर युद्ध और जियोपॉलिटिकल तनाव के समय इनकी कीमतें ऊपर जाती हैं, लेकिन ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के बावजूद गोल्ड और सिल्वर लगातार दूसरे दिन सस्ते हुए हैं।

Gold Rate Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 10, 2026

Gold Price Today: पश्चिमी एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसे हालात के बावजूद भारत में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतें बढ़ जाती हैं। लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रही है। मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती ट्रेजरी यील्ड के कारण सोने और चांदी दोनों पर दबाव बना हुआ है, जिसके चलते इनके दाम लगातार दूसरे दिन भी गिर गए हैं।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम ₹10 की कमी आई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। अगर पिछले दो दिनों की बात करें तो 24 कैरेट सोना कुल ₹1,970 तक कमजोर हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में लगभग ₹1,810 की गिरावट दर्ज की गई है। इससे सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

West Asia संकट का असर: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1353 अंक गिरा

देश के 10 बड़े शहरों में आज के सोने के भाव

Gold Price Today
सोना हुआ सस्ता

देश के प्रमुख शहरों में आज 10 ग्राम सोने की कीमत अलग-अलग कैरेट के हिसाब से इस प्रकार दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,61,820 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,48,340 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,21,400 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।

मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,61,670, 22 कैरेट सोना ₹1,48,190 और 18 कैरेट सोना ₹1,21,250 प्रति 10 ग्राम के आसपास है। कोलकाता में सोने की कीमतें कुछ अधिक हैं, जहां 24 कैरेट सोना ₹1,67,610, 22 कैरेट सोना ₹1,53,640 और 18 कैरेट सोना ₹1,25,710 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,63,620 प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना क्रमशः ₹1,48,190 और ₹1,21,250 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी सोने के दाम लगभग इसी स्तर के आसपास बने हुए हैं।

लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई चांदी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। केवल दो दिनों के भीतर ही दिल्ली में चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम ₹5,100 की कमी आई है।

आज के कारोबार में दिल्ली में चांदी का भाव ₹100 घटकर ₹2,79,900 प्रति किलोग्राम हो गया है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी लगभग इसी कीमत पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है, जहां यह ₹2,89,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।

युद्ध के बावजूद क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। जब डॉलर मजबूत होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।

इसके अलावा निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली भी कीमतों में गिरावट का कारण बन रही है। साथ ही वैश्विक स्तर पर ब्याज दरें ऊंची होने के कारण बॉन्ड और अन्य निवेश विकल्प ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं। ऐसे में निवेशकों का ध्यान सोने से हटकर अन्य एसेट्स की ओर चला जाता है, जिससे सोने और चांदी की मांग कमजोर पड़ जाती है और इनके दाम गिरने लगते हैं।

Crypto Market Today: बिटकॉइन और अल्टकॉइन में हल्की तेजी या गिरावट? देखें आज का क्रिप्टो मार्केट रेट