बिहार के गणतंत्र दिवस समारोह में बालिकाएं बैंड बजाकर करेंगी कराटे का प्रदर्शन

पटना. शिक्षा विभाग ने गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी) की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का थीम ' उन्नत बिहार- उज्ज्वल भविष्य ' रखा गया है। इसी थीम पर झांकियां निकाली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को शामिल करेगा। स्कूलों में बालिकाओं की बैंड टीम तैयार की गई है। बालिकाओं की बैंड टीम गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी, जो बैंड बजाते हुए शिक्षा विभाग की झांकी के साथ आगे बढ़ेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की लड़कियों

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटना.

शिक्षा विभाग ने गांधी मैदान, पटना में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (26 जनवरी) की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह का थीम ' उन्नत बिहार- उज्ज्वल भविष्य ' रखा गया है। इसी थीम पर झांकियां निकाली जाएंगी। शिक्षा विभाग ने गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को शामिल करेगा।

स्कूलों में बालिकाओं की बैंड टीम तैयार की गई है। बालिकाओं की बैंड टीम गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी, जो बैंड बजाते हुए शिक्षा विभाग की झांकी के साथ आगे बढ़ेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की लड़कियों को रानी लक्ष्मी बाई योजना के तहत कराटे में प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया गया है। ये लड़कियां भी शिक्षा विभाग के झांकी के साथ कराटे का प्रदर्शन करेंगी।

झांकी में दिखेगी शिक्षा विभाग की योजनाएं

गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पोस्टर और बैनर के माध्यम से प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को दी जा रही मध्याह्न भोजन योजना, साइकिल व पोशाक योजना, छात्रवृत्ति योजना, आइसीटी लैब, कंप्यूटर पर पढ़ते बच्चे, टैब के माध्यम से उपस्थित दर्ज करते शिक्षक, शिक्षक नियुक्ति, सुरक्षित शनिवार, कक्षा में पढ़ते बच्चे, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक, कक्षा नौ से 12 वीं के विद्यार्थियों को दी जा रही प्रतियोगी तैयारी व माक टेस्ट, पाठ्यपुस्तक आदि को शामिल किया गया है।

Leave a Comment

2