झारखंड में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से बालिकाओं की पढ़ाई को मिला बल

रांची. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सम्मिलित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब तक 104.65 करोड़ रुपये का भुगतान लाभुक बालिकाओं के बीच हो चुका है। राज्य की हर बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और बेहतर जीवन के साथ ऊंचाइयों तक पहुंचने के सभी अवसर मिले, इस उद्देश्य के साथ यह योजना वर्ष 2022-23 में की गई थी। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत पात्र किशोरियों को चरणबद्ध ढंग से 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, ताकि किशोरी ड्राप आउट न हो तथा उसकी पढ़ाई जारी रहे। इस योजना का लाभ लेने के

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सम्मिलित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब तक 104.65 करोड़ रुपये का भुगतान लाभुक बालिकाओं के बीच हो चुका है। राज्य की हर बालिकाओं को बेहतर शिक्षा और बेहतर जीवन के साथ ऊंचाइयों तक पहुंचने के सभी अवसर मिले, इस उद्देश्य के साथ यह योजना वर्ष 2022-23 में की गई थी।

इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत पात्र किशोरियों को चरणबद्ध ढंग से 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, ताकि किशोरी ड्राप आउट न हो तथा उसकी पढ़ाई जारी रहे। इस योजना का लाभ लेने के लिए इस वर्ष आवेदन की आनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई है। आठवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा की सभी बालिकाएं अपने विद्यालय से इस योजना का लाभ लेने के लिए

सावित्रीबाईपीकेएसवाइ डाट झारखंड डाट इन पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। अब तक 6,07,467 बालिकाओं ने इसका लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें 2,78,463 बालिकाओं को 104.65 लाख से अधिक राशि भुगतान किया जा चुका है। शेष लाभुकों की भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। पूरे राज्य में अब तक ई विद्यावाहिनी में अंकित 15,007 विद्यालय में से 13,469 विद्यालयों से आवेदन प्राप्त हुए हैं।

शेष विद्यालय से आवेदन प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को समय पर निष्पादित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, योजना का लाभ लेने के लिए अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी या जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ या विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

2