Ghaziabad Sisters Suicide Case: गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस, सुसाइड नोट में कोरियन प्रेम का खुलासा

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में मिले सुसाइड नोट से खुलासा हुआ है कि तीनों बहनें कोरियन सिंगर्स और एक्टर्स की बड़ी फैन थीं। उन्होंने लिखा कि वे अपने घरवालों से ज्यादा प्यार K-Pop से करती थीं।

Ghaziabad Sisters Suicide Case

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 5, 2026

Ghaziabad Sisters Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मंगलवार (3 फरवरी) की देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली तीन सगी नाबालिग बहनों ने नवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक बहनों की उम्र क्रमशः 12, 14 और 16 साल बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों ने इस मामले को और भी चौंकाने वाला बना दिया है।

Ghaziabad Suicide: ऑनलाइन गेम की लत ने ली तीन नाबालिगों की जान, गाजियाबाद में मातम

सुसाइड नोट से खुली वजह

Ghaziabad Sisters Suicide Case
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस

पुलिस के अनुसार, तीनों बहनों ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने अपने इस खौफनाक कदम की वजह बताई है। नोट में लिखा गया है, “वी आर लव कोरियन लव लव लव… सॉरी।” इससे साफ होता है कि बच्चियां दक्षिण कोरिया के मशहूर सिंगर्स और एक्टर्स की दीवानी थीं और कोरियन ड्रामा व K-Pop उनके जीवन का अहम हिस्सा था।

घरवालों से नाराजगी

सुसाइड नोट में यह भी संकेत मिला है कि बच्चियों के घरवाले उन्हें कोरियन कंटेंट देखने से रोकते थे और अन्य चीजों पर ध्यान देने के लिए कहते थे। नोट में लिखा गया है, “लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी। तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हें कितना चाहते थे, लो अब देख लिया सबूत।” इस बयान से स्पष्ट होता है कि बच्चियां अपने शौक और पसंद को लेकर घरवालों से नाराज थीं।

कोरियन से ज्यादा प्यार

नोट में एक और चौंकाने वाली बात लिखी गई है। बच्चियों ने लिखा, “अब तो यकीन हो गया कि कोरियन और K-Pop हमारी जान है। जितना हम कोरियन एक्टर और K-Pop ग्रुप को चाहते थे ना उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे। कोरियन तो हमारी जान थी।” इस कथन से यह साफ होता है कि उनका लगाव कोरियन संस्कृति और कलाकारों से इतना गहरा था कि उन्होंने अपने ही परिवार की तुलना में उन्हें ज्यादा महत्व दिया।

मार से तंग आकर मौत चुनी

सुसाइड नोट में घरवालों की मार का भी जिक्र किया गया है। बच्चियों ने लिखा, “हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए इस दुनिया में जीयें? नहीं भाई नहीं, मार से बढ़िया तो हमें मौत ही अच्छी लगेगी।” इस बयान से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चियां घर में अनुशासन या डांट-फटकार से परेशान थीं और इसे सहन करने के बजाय मौत को बेहतर विकल्प मान बैठीं।

शादी को लेकर डर

नोट में शादी को लेकर भी उनकी सोच सामने आई है। उन्होंने लिखा, “शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी। हम कोरियन को पसंद करते थे, उन्हीं से प्यार करते थे और शादी इंडिया के आदमी से… कभी नहीं। ऐसे तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी। तो इसलिए हमने खुदकुशी कर ली। सॉरी पापा।” इस बयान से स्पष्ट होता है कि बच्चियां भारतीय समाज में शादी को लेकर दबाव महसूस कर रही थीं और इसे स्वीकार नहीं कर पा रही थीं।

Ghaziabad Security Alert: त्योहारों से पहले गाजियाबाद में सुरक्षा कड़ी, ड्रोन और भीड़ पर पाबंदी