Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन एक 17 वर्षीय किशोर की उसके ही कुछ पूर्व परिचितों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल पैदा हो गया है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मृतक की पहचान 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या प्रताप चौहान (17) के रूप में हुई है, जो खोड़ा के नवनीत विहार में अपने परिवार के साथ रहता था। 28 मई की दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सूर्या पर यह जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।
Bihar Bus Fare Hike: बिहार में 1 जून से महंगा होगा बस का सफर, यात्रियों को देना होगा ज्यादा किराया
‘क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है?’ कहकर किया हमला
पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। सूर्या के दोस्त विक्की और आयुष (जो घटना के वक्त वहां मौजूद था) ने बताया कि मुख्य आरोपी असद ने सूर्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था।
विक्की के मुताबिक, जैसे ही सूर्या वहां पहुंचा, असद और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। असद ने सूर्या से एक बेहद आपत्तिजनक और डराने वाला सवाल पूछा, “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है?” इसके तुरंत बाद, बिना संभलने का मौका दिए, असद और उसके दोस्तों ने सूर्या पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर वहां से फरार हो गए।
पीड़ित मां की गुहार
इस दर्दनाक घटना के बाद सूर्या के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां सरोज ने रोते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने बेहद आक्रोशित लहजे में कहा, “जैसे मेरे मासूम बेटे को चाकुओं से गोदा गया, वैसे ही मैं चाहती हूं कि उस हत्यारे का एनकाउंटर किया जाए। मुझे खून के बदले खून चाहिए।” मां ने आगे मांग की कि आरोपी असद के घर पर तुरंत बुलडोजर चलाया जाना चाहिए ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए। वहीं, घटना के चश्मदीद और सूर्या के दोस्त आयुष के परिवार में भी गहरा डर बैठ गया है। आयुष ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा (Police Protection) की मांग की है।
हिंदू संगठनों का आक्रोश और पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता अस्पताल और सूर्या के घर पहुंचने लगे हैं। हिंदू संगठनों का आरोप है कि आरोपियों ने घटना से पहले यह भी कहा था कि वे हिंदुओं की कुर्बानी देंगे, जिससे इलाके में आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है।
इंदिरापुरम के एसीपी (ACP) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी असद और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी असद केवल आठवीं पास है और अपने पिता नवाब (जो बढ़ई यानी कारपेंटर का काम करते हैं) के साथ काम पर जाता था। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि क्या लड़कों के बीच पहले से कोई पुरानी रंजिश थी या फिर इस हत्या के पीछे कोई और बड़ी साजिश छिपी हुई है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मॉडल स्कूलों में नहीं मिले छात्र, झारखंड सरकार ने स्थानीय स्तर पर सीट भरने का लिया फैसला










