हॉस्टल मेस में खराब खाना बांटने पर घासीदास यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कुलपति निवास घेरा

बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी आए दिन चर्चा में रहती है। पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसे मामले हुए हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा होती रही है। वहीं वहीं एक बार फिर से गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा किया है। इतना ही नहीं हंगामा करने वाले छात्रों ने कुलपति के निवास को घेर दिया और जमकर नारेबाजी की। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के आंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने देर रात कुलपति निवास का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने हॉस्टल मेस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बिलासपुर.

न्यायधानी बिलासपुर में स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी आए दिन चर्चा में रहती है। पिछले कुछ समय से यूनिवर्सिटी में कुछ ऐसे मामले हुए हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा होती रही है। वहीं वहीं एक बार फिर से गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा किया है। इतना ही नहीं हंगामा करने वाले छात्रों ने कुलपति के निवास को घेर दिया और जमकर नारेबाजी की।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के आंबेडकर हॉस्टल के छात्रों ने देर रात कुलपति निवास का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने हॉस्टल मेस की बदहाल व्यवस्था को लेकर ये प्रदर्शन किया। छात्र खानें की ख़राब क्वालिटी से नाराज है। छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि, खाने की क्वालिटी ठीक की जाए, लेकिन उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। इन्ही सब से आक्रोशित छात्रों ने बीती रात कुपलपाती निवास का घेराव कर दिया।

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, हाल ही में, तात्या भील बॉयज़ हॉस्टल के मेस में नाश्ता लेने गए बीटेक छात्र हर्ष अग्रवाल पर रसोइए द्वारा चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया था। रसोइए का हाथ में चाकू लेकर छात्र को दौड़ाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। नाश्ते का समय समाप्त होने के बाद नाश्ता मांगने को लेकर छात्र और मेस कर्मियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि मेस में काम करने वाले दीपेंद्र और दीपक केवट ने छात्र के साथ मारपीट की और चाकू लेकर उसे दौड़ाने लगे।

Leave a Comment

2