GATE 2026: कल से GATE परीक्षा शुरू, इन कैंडिडेट्स की एंट्री पर रोक, पढ़ें पूरी डिटेल

GATE 2026 की परीक्षा कल से शुरू होने जा रही है, लेकिन इस बार नियम बेहद सख्त हैं। IIT गुवाहाटी ने साफ कर दिया है कि देर से पहुंचने या निर्देशों की अनदेखी करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। जानिए कौन होंगे बाहर और क्या हैं जरूरी निर्देश।

इन कैंडिडेट्स की एंट्री पर रोक, पढ़ें पूरी डिटेल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 6, 2026

GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT गुवाहाटी द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होकर 8, 14 और 15 फरवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा अलग-अलग विषयों के अनुसार विभिन्न शिफ्ट में कराई जाएगी, जिससे सभी अभ्यर्थियों को सुचारु व्यवस्था मिल सके।

UPSC Mains 2024 Marks: लंबा इंतजार खत्म, UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के अंक जारी

क्यों है GATE अहम?

GATE परीक्षा इंजीनियरिंग और विज्ञान पृष्ठभूमि वाले छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके स्कोर के आधार पर IIT, NIT, IISc और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के अवसर मिलते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभाग, PSU और निजी कंपनियां भी GATE स्कोर के जरिए भर्ती करती हैं, जिससे यह परीक्षा करियर के लिहाज से बेहद अहम बन जाती है

कंप्यूटर आधारित होगी परीक्षा

इस बार GATE 2026 पूरी तरह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 30 विषयों के पेपर शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) के अंतर्गत इस बार “एनर्जी साइंस” नाम से एक नया सेक्शनल पेपर जोड़ा गया है। इससे ऊर्जा और उससे जुड़े क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी का छात्रों को संदेश – मन को जोतो, जोड़ो और पढ़ाई पर फोकस करो

हर पेपर की अवधि तीन घंटे

हर पेपर की अवधि तीन घंटे
हर पेपर की अवधि तीन घंटे

GATE 2026 के प्रत्येक पेपर की समय अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।

परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले उम्मीदवार अपने कंप्यूटर सिस्टम में लॉगिन कर पाएंगे। इस दौरान वे स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ सकेंगे, जिससे परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

देरी करने वालों के लिए सख्त नियम

IIT गुवाहाटी ने इस बार परीक्षा को लेकर नियम काफी सख्त रखे हैं। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

NIFT 2026 प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आउट, 8 फरवरी को होगी परीक्षा

एक या दो पेपर देने का विकल्प

GATE 2026 में उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और करियर लक्ष्य के अनुसार एक या दो पेपर देने का विकल्प दिया गया है। इससे छात्रों को अपनी विशेषज्ञता के हिसाब से बेहतर अवसर चुनने में मदद मिलेगी।

सवालों के होंगे तीन प्रकार

  • MCQ (मल्टीपल चॉइस प्रश्न):
    इनमें चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से केवल एक सही होगा। गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
  • MSQ (मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न):
    इनमें एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं। इनमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन सभी सही विकल्प न चुनने पर अंक नहीं मिलेंगे।
  • NAT (न्यूमेरिकल आंसर टाइप):
    इन प्रश्नों में कोई विकल्प नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को स्क्रीन पर मौजूद कीपैड से उत्तर दर्ज करना होगा। इनमें भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

UGC NET 2025: यूजीसी NET दिसंबर 2025 का रिजल्ट जारी, जाने कट ऑफ और आगे की प्रक्रिया