अनुपमा’ की स्टारकास्ट का मस्तीभरा डांस वीडियो वायरल, रुपाली गांगुली ने दिखाया जबरदस्त अंदाज

टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की स्टारकास्ट का मस्तीभरा अंदाज है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'अनुपमा' की पूरी टीम 'पैसा-पैसा' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है. 'बा' का ताबड़तोड़ डांस वीडियो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली पूरे जोश और एनर्जी के साथ थिरकती दिखाई दे रही हैं. लेकिन जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो हैं शो की 'बा'

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

टीवी के नंबर वन शोज में शुमार 'अनुपमा' एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि इस बार वजह कोई हाई-वोल्टेज ड्रामा या कहानी का बड़ा ट्विस्ट नहीं, बल्कि शो की स्टारकास्ट का मस्तीभरा अंदाज है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'अनुपमा' की पूरी टीम 'पैसा-पैसा' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है.

'बा' का ताबड़तोड़ डांस
वीडियो में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रुपाली गांगुली पूरे जोश और एनर्जी के साथ थिरकती दिखाई दे रही हैं. लेकिन जिस शख्स ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो हैं शो की 'बा' यानी अल्पना बुच.

सीरियल में अक्सर सख्त, गुस्सैल और पारंपरिक सोच वाली बा के रूप में नजर आने वाली अल्पना बुच का ये रियल लाइफ अवतार देखकर फैंस हैरान रह गए. वीडियो में वो रुपाली गांगुली के साथ पूरे उत्साह में डांस स्टेप्स करती दिख रही हैं. उनकी एनर्जी और एक्सप्रेशंस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

कई फैंस का कहना है कि स्क्रीन पर हमेशा गंभीर नजर आने वाली बा असल जिंदगी में इतनी फन-लविंग और एनर्जेटिक हैं, ये देखकर उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अल्पना बुच ने तो इस वीडियो में रुपाली गांगुली को भी कड़ी टक्कर दे दी.

रुपाली गांगुली का एंजॉयमेंट भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है. पूरी स्टारकास्ट शूटिंग के बीच मस्ती के मूड में दिखाई दे रही है, जिसे देखकर फैंस भी खुश हो गए हैं.

शो में क्या चल रहा है?
अगर 'अनुपमा' की कहानी की बात करें तो इन दिनों शो में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. हालिया ट्रैक में अनुपमा की जिंदगी एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. कहानी में लीप के बाद अनुपमा गोवा में अपनी नई जिंदगी शुरू करती नजर आई है, जहां वो खुद के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है. वहीं नए किरदारों की एंट्री और परिवार के भीतर बढ़ते टकराव कहानी में लगातार ड्रामा बनाए हुए हैं.

आने वाले एपिसोड्स में भी अनुपमा के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं. परिवार, रिश्तों और अपने आत्मसम्मान के बीच संतुलन बनाने की उसकी जंग दर्शकों को बांधे हुए है. फिलहाल तो शो के ऑनस्क्रीन ड्रामे से अलग, ऑफस्क्रीन ये मस्तीभरा वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है. खासकर बा का बिंदास और डांसिंग अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

2