झांसी के अपहरण से हापुड़ की गोकशी तक… राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- ‘अपने अहीर-जहीर को कंट्रोल करो’

'अहीर-जहीर आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे'… राजभर का अखिलेश पर सीधा हमला झांसी के अपहरण से हापुड़ की गोकशी तक… राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- ‘अपने अहीर-जहीर को कंट्रोल करो’ ‘एसी में बैठकर पीसी करते हैं, अपने लोगों को अपराध न करने की कसम खिलाइए’… राजभर का अखिलेश पर हमला ‘नीली ड्रेस पहनाई तो सुहेलदेव सेना जैसा अनुशासन भी सिखाइए’… राजभर का अखिलेश पर वार झांसी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने बुधवार को

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

'अहीर-जहीर आपको 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे'… राजभर का अखिलेश पर सीधा हमला

झांसी के अपहरण से हापुड़ की गोकशी तक… राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- ‘अपने अहीर-जहीर को कंट्रोल करो’

‘एसी में बैठकर पीसी करते हैं, अपने लोगों को अपराध न करने की कसम खिलाइए’… राजभर का अखिलेश पर हमला

‘नीली ड्रेस पहनाई तो सुहेलदेव सेना जैसा अनुशासन भी सिखाइए’… राजभर का अखिलेश पर वार

झांसी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन्हें अपने ‘अहीर’ और ‘जहीर’ को कंट्रोल करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग न सिर्फ समाज का अहित कर रहे हैं, बल्कि अखिलेश यादव का भी राजनीतिक नुकसान कर देंगे।

राजभर ने लिखा, 'अखिलेश भाई! अपने 'अहीर’ और ‘जहीर' को कंट्रोल कीजिए महाराज। ये बहुत अति मचाये हुए हैं। समाज का तो अहित कर ही रहे हैं, आपको भी ये निपटा देंगे।'

झांसी की घटना का जिक्र कर सपा पर निशाना

राजभर ने अपने पोस्ट में झांसी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 'अभी कल की ही घटना देख लीजिए। झांसी में आपका 'अहीर', जो कि सरकारी मास्टर है, उसने एक व्यापारी, जो कि बनिया समाज से आते हैं, उनका अपहरण कर लिया। हालांकि बाबा की पुलिस ने उसको पकड़ लिया है।'

हापुड़ में गोकशी के आरोपी का भी जिक्र

ओम प्रकाश राजभर ने हापुड़ की घटना को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हापुड़ में आपका 'जहीर' गोकशी के मामले में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ।'

‘नीली ड्रेस पहनाने वालों को अनुशासन भी सिखाइए’

राजभर ने अपने पोस्ट में सपा से जुड़े अपराधियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफॉर्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई गई है, उन्हें उसी संगठन की तरह अनुशासन भी सिखाया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा, 'जिन अपराधियों को आपने राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना की यूनिफार्म की कॉपी करके नीली ड्रेस पहनाई है, उन्हें उसी सुहेलदेव सेना की तरह का अनुशासन भी सिखाइए।'

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम एसी में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बजाय अपने लोगों को अपराध न करने की कसम तो खिला सकते हैं।

‘2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे’

राजभर ने अपने पोस्ट के आखिर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ‘अहीर और जहीर’ पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ये लोग अखिलेश यादव को 2027 में 27 सीट भी नहीं जीतने देंगे।

दरअसल, जिन घटनाओं को लेकर राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है उसमें एक घटना झांसी की है। जहां सरकारी शिक्षक रवि यादव और उसके साथी ने एक व्यापारी विकास गुप्ता का अपहरण कर लिया था और बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने करीब सात घंटे में व्यापारी को बचा लिया था।

वहीं, दूसरी घटना हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की है जहां पुलिस ने गौ तस्करी कर रहे बिलाल और जहीर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। दोनों पर गौकशी, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

2