Friday Box Office Report: नए साल में बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जो कि दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही हैं। पहले से चल रही फिल्मों में O Romeo, Tu Ya Main, Border 2 और Mardaani 3 ने अब तक खूब कमाई कर ली है, इसके साथ ही इस बीच भी कुछ नई फिल्में जैसे की Assi और Do Deewane Shehar Mein जैसे फिल्मों ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खीचा। आइए जानते हैं शुक्रवार को किस फिल्म ने बाज़ी मारी और किसका प्रदर्शन रहा फीका।
‘अस्सी’ की धीमी शुरुआत

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ एक गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित है। फिल्म की कहानी एक रेप पीड़िता के कानूनी संघर्ष और न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करती है। निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और सहायक भूमिकाओं में कनी कुसरुति, ज़ीशान अय्यूब, कुमुद मिश्रा और रेवती नजर आए हैं। दमदार अभिनय के बावजूद फिल्म दर्शकों को पहले दिन थिएटर तक खींचने में सफल नहीं रही। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई की और इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 7.38% दर्ज की गई।
‘दो दीवाने शहर में’ को मिला ठीक-ठाक रिस्पॉन्स

रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ ने पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म मुंबई में रहने वाले दो युवाओं, रोशनी और शशांक, की प्रेम कहानी है, जो अपनी असुरक्षाओं से जूझते हुए रिश्ते को संभालने की कोशिश करते हैं। सिद्धांत ने शशांक का किरदार निभाया है, जो हल्की हकलाहट से जूझता है, जबकि मृणाल ने रोशनी के रूप में आत्मविश्वास और अंदरूनी असुरक्षा का संतुलन बखूबी दिखाया है। फिल्म को रवि उदयवार ने निर्देशित किया है और इसे संजय लीला भंसाली व प्रेरणा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली इस कहानी को दर्शकों से औसत प्रतिक्रिया मिली है।
बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज करने आ रहे हैं Bobby Deol, Bandar की रिलीज डेट सामने आई
‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन 50 करोड़ से दूर
शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ रोमियो’ को रिलीज़ हुए आठ दिन हो चुके हैं। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। अभिनय की सराहना हुई, लेकिन कहानी में भावनात्मक गहराई की कमी दर्शकों को खली। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 49.35 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।
‘तू या मैं’ का निराशाजनक प्रदर्शन

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। आठ दिन बाद भी फिल्म 5 करोड़ का आंकड़ा छू नहीं पाई। दूसरे शुक्रवार को इसने महज 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर आठ दिनों में इसका कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये रहा, जिससे इसे फ्लॉप माना जा रहा है।
‘बॉर्डर 2’ अब भी कायम
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पिछले एक महीने से सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि पांचवें हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई है, लेकिन अब तक यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पांचवें शुक्रवार को फिल्म ने 30 लाख रुपये जोड़े और 29 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 324.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
Do Deewane Seher Mein Review: सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री ने बनाया ‘दो दीवाने शहर में’ को खास
‘मर्दानी 3’ की रफ्तार हुई धीमी
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भी शुरुआती हफ्तों में अच्छा प्रदर्शन किया था। अब चौथे हफ्ते में नई फिल्मों के आने से इसकी कमाई प्रभावित हुई है। चौथे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 25 लाख रुपये कमाए। 22 दिनों में इसका कुल कलेक्शन 46.55 करोड़ रुपये हो चुका है।









