दिल्ली में फ्लाईओवर बंद होने के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का बड़ा कदम, दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी

 गुरुग्राम  दिल्ली में पुराने आरटीआर फ्लाईओवर की सड़क पर दो जगह दरारें मिलने के बाद एयरपोर्ट से वसंत विहार की ओर जाने वाली एक लेन बंद कर दी गई। इसी को देखते हुए गुरुग्राम ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है। धौला कुआं की तरफ डायवर्ट दिल्ली में राव तुला राम फ्लाईओवर के ऊपर जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर अपरिहार्य परिस्थिति के कारण दिल्ली वसंत विहार की ओर जाने वाले वाहनों को धौला कुआं की तरफ डायवर्ट किया गया है। दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 गुरुग्राम
 दिल्ली में पुराने आरटीआर फ्लाईओवर की सड़क पर दो जगह दरारें मिलने के बाद एयरपोर्ट से वसंत विहार की ओर जाने वाली एक लेन बंद कर दी गई। इसी को देखते हुए गुरुग्राम ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी है।
धौला कुआं की तरफ डायवर्ट

दिल्ली में राव तुला राम फ्लाईओवर के ऊपर जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर अपरिहार्य परिस्थिति के कारण दिल्ली वसंत विहार की ओर जाने वाले वाहनों को धौला कुआं की तरफ डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
    एनएच-48 – केएमपी के रास्ते दिल्ली जाएं
    एनएच-48 – नरसिंहपुर क्लोवरलीफ-द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाए
    घाटा टी-पॉइंट-ग्वाल पहाड़ी-मांडी बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जाएं
    Iffco Chowk-MG रोड–आया नगर बॉर्डर व बंधवाडी टोल के रास्ते दिल्ली जाएं
    राजीव चौक-सोहना-बल्लभगढ़ के रास्ते दिल्ली जाए
    रजोकरी फ्लाईओवर से आगे UER-II के रास्ते दिल्ली जाए
    उद्योग विहार-UER II के रास्ते दिल्ली जाए

यात्रियों के लिए सलाह
केवल एयरपोर्ट जाने वाले यात्री वाहन NH-48 के रास्ते महिपालपुर जाने वाले सड़क मार्ग का प्रयोग करें अन्य महिपालपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक उपरोक्त दर्शाए गए मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर समय से पहुचें।
वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें

वाहन ड्राइवर निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। यातायात पुलिस गुरुग्राम सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग में तत्पर है।

 

2