Flipkart Big Bang Diwali Sale: iPhone 17 से Samsung Galaxy S25 तक सस्ते, स्पीकर्स पर 70% तक छूट

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दिवाली से पहले एक स्पेशल सेल शुरू हो चुकी है, जिसका नाम Big Bang Diwali सेल है. सेल के तहत iPhone,स्मार्टफोन, मोबाइल असेससरीज, पावर बैंक, टीवी और रेफ्रिजरेट आदि को खरीद सकेंगे. साथ ही स्पीकर आदि पर 70 परसेंट तक का ऑफ हासिल कर सकते हैं. बिग बैंग दिवाली सेल के तहत सैमसंग, वीवो, रियलमी, पोको और शाओमी-रेडमी के स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान कई कमाल के ऑफर्स को लिस्ट किया है. Samsung Galaxy S25 5G पर ऑफर Flipkart Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 5G

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 29, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दिवाली से पहले एक स्पेशल सेल शुरू हो चुकी है, जिसका नाम Big Bang Diwali सेल है. सेल के तहत iPhone,स्मार्टफोन, मोबाइल असेससरीज, पावर बैंक, टीवी और रेफ्रिजरेट आदि को खरीद सकेंगे. साथ ही स्पीकर आदि पर 70 परसेंट तक का ऑफ हासिल कर सकते हैं.

बिग बैंग दिवाली सेल के तहत सैमसंग, वीवो, रियलमी, पोको और शाओमी-रेडमी के स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान कई कमाल के ऑफर्स को लिस्ट किया है.

Samsung Galaxy S25 5G पर ऑफर
Flipkart Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन को सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिलेगा, इसको 54999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा. लॉन्चिंग के दौरान भारत में इसकी कीमत 79,999 रुपये रखी थी.

Google Pixel 11 पर बंपर ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान गूगल पिक्सल 11 को सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिलेगा. सेल के दौरान इसको 69,999 रुपये में कुछ शर्तों पूरा करने के बाद खरीदा जा सकेगा, इसकी ओरिजनल कीमत 89,999 रुपये है.

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

iPhone 17 पर बंपर ऑफर
Apple 17  को दिवाली सेल के दौरान सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. बिग बैंग दिवाली सेल के दौरान iPhone 17 को 79,999 रुपये में कुछ शर्तों के साथ खरीदा जा सकता है. Apple ने हाल ही में iPhone 17 की कीमत को 99,990 रुपये में कर दिया था.

सेल के दौरान स्पीकर्स पर ऑफ
फ्लिपकार्ट बिग बैंक दिवाली सेल के दौरान स्पीकर्स को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है. यहां पार्टी स्पीकर भी मौजूद हैं, जो माइक के साथ आते हैं. सेल के दौरान मैक्सिमम 70 परसेंट तक का ऑफ मिल रहा है.

मोबाइल असेसरीज पर भी ऑफर
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मोबाइल असेसरीज पर बंपर ऑफर मिल रहा है. सेल में TWS, नेकबैंड, चार्जर और पावर बैंक आदि को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा.