भोपाल में आग का तांडव: रेस्टोरेंट से उठीं ऊंची लपटें, रेस्क्यू के लिए तोड़नी पड़ी दीवार

भोपाल. राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते रेस्टोरेंट की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अमले और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाना शुरू किया। धुएं को समझा सामान्य, डेढ़ घंटे बाद दिखने लगीं लपटें

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल.

राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते रेस्टोरेंट की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अमले और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला।

शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाना शुरू किया।

धुएं को समझा सामान्य, डेढ़ घंटे बाद दिखने लगीं लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे इमारत से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। चूंकि सुबह के वक्त रेस्टोरेंट के किचन में काम शुरू होता है, इसलिए शुरुआत में लोगों ने इसे रोजाना का सामान्य धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया।
लेकिन धीरे-धीरे धुएं का गुबार काला और घना होने लगा। सुबह करीब 8:30 बजे जब इमारत की खिड़कियों से आग की ऊंची लपटें बाहर निकलने लगीं, तब जाकर इलाके में हड़कंप मचा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

किचन से भड़की आग, दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे दमकलकर्मी
फायर कंट्रोल रूम से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन से हुई थी। संभवतः शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज के कारण भड़की आग ने पहली मंजिल को अपनी चपेट में लिया और फिर दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई। पूरी इमारत में धुआं भरने और रास्ता संकरा होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर दाखिल होने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से इमारत की पिछली दीवार को तोड़ा, जिसके बाद पानी की बौछारें अंदर तक पहुंचाई जा सकीं।

बड़ा सवाल: हाल ही में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मॉल, होटल और रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट कराने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रिहायशी और व्यावसायिक रूप से बेहद संवेदनशील लालघाटी चौराहे पर बने इस रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के क्या इंतजाम थे, यह जांच का विषय है।

2