किसान रैली से चंडीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, रूट डायवर्जन के बीच स्कूल जल्दी बंद

चंडीगढ़. भारत-अमेरिका समझौते के विरोध और अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसानों ने अपनी ताकत का अहसास कराने के मकसद से सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। किसानों ने बाइक्स रैली निकाली। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को रूट्स डायवर्ट करने पड़े। ऐसे में जाम की वजह से बच्चों को परेशानी न हो तो सेक्टर 32 और 45 के कई स्कूलों में जल्दी छुट्टी कर दी गई है। 12:30 बजे अभिभावकों को बच्चों को लाने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

भारत-अमेरिका समझौते के विरोध और अपनी मांगों को लेकर पंजाब के किसानों ने अपनी ताकत का अहसास कराने के मकसद से सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया। किसानों ने बाइक्स रैली निकाली। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को रूट्स डायवर्ट करने पड़े।

ऐसे में जाम की वजह से बच्चों को परेशानी न हो तो सेक्टर 32 और 45 के कई स्कूलों में जल्दी छुट्टी कर दी गई है। 12:30 बजे अभिभावकों को बच्चों को लाने के लिए कहा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और आवश्यक होने पर ही प्रभावित मार्गों पर जाएं। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया था। इस दौरान करीब दो घंटे तक चंडीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था चोक होकर रह गई थी। एक से डेढ़ किलोमीटर तक का सफर तय करने में शहरवासियों को एक से डेढ़ घंटे का समय लग गया था।

इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट से आईएसबीटी सेक्टर-43 चौक, सेक्टर-34/35–43/44 चौक (साउथ एंड चौक) से सेक्टर-21/22–34/35 चौक (पिकाडिली चौक) तक हिमालय मार्ग, जिसमें अरोमा लाइट प्वाइंट भी शामिल है।
  • सेक्टर-21/22–34/35 चौक (पिकाडिली चौक) से सेक्टर-20/21–33/34 चौक तक दक्षिण मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान किसान भवन चौक और सेक्टर-20/30–32/33 चौक (गुरुद्वारा चौक) भी डायवर्जन क्षेत्र में शामिल रहेंगे।
  • सेक्टर-20/21–33/34 चौक से सेक्टर-33/34–44/45 चौक, सेक्टर-44/45–50/51 चौक (गौशाला चौक) और सेक्टर-50/51 से मोहाली बैरियर तक सरोवर पथ पर भी ट्रैफिक आंशिक रूप से प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट और सेक्टर-45/46–49/50 चौक भी प्रभावित रहेंगे।

2