हरियाणा में पहली से आठवीं तक की 11 से 18 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

भिवानी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं एवं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा प्रातः 8:30 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। भाषा विषयों की परीक्षा अवधि दो घंटे और अन्य विषयों की परीक्षा अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एनईपी-2020 के प्रावधानों के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा में परिणाम संतोषजनक नहीं रहेगा और जो अपने अंकों में सुधार करना

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भिवानी.

हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के अंतर्गत कक्षा पहली से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाओं एवं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा प्रातः 8:30 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। भाषा विषयों की परीक्षा अवधि दो घंटे और अन्य विषयों की परीक्षा अवधि ढाई घंटे निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एनईपी-2020 के प्रावधानों के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा में परिणाम संतोषजनक नहीं रहेगा और जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए अप्रैल 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

कक्षा पहली से पांचवीं तक की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं लिखित व मौखिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी, जबकि कक्षा छठी से आठवीं तक विषयवार लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षा पहली से पांचवीं तक का मूल्यांकन एफएलएन फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। प्रश्नपत्रों का सिलेबस और डिजाइन एससीईआरटी हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

इसके साथ ही सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जारी डेटशीट को विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ समय पर साझा करें, परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं जैसे कक्ष निर्धारण, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, मूल्यांकन कार्य और अनुशासन बनाए रखना सुनिश्चित करें। विभाग ने यह भी कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि विद्यार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा माहौल मिल सकें।

Leave a Comment

2