बक्सर में 8 मई को रोजगार शिविर, 200 पदों पर ऑन-द-स्पॉट भर्ती

   जिला नियोजनालय द्वारा आठ मई को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आईटीआई फील्ड स्थित नियोजनालय परिसर में संचालित होगा। शिविर में विभिन्न 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 22,080 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ से लेकर स्नातक तक रखी गई है। नियुक्ति के बाद कार्यस्थल बावल, रेवाड़ी के सेक्टर-3 में होगा। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 5, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 

 जिला नियोजनालय द्वारा आठ मई को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर आईटीआई फील्ड स्थित नियोजनालय परिसर में संचालित होगा। शिविर में विभिन्न 200 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को 22,080 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता अनपढ़ से लेकर स्नातक तक रखी गई है।

नियुक्ति के बाद कार्यस्थल बावल, रेवाड़ी के सेक्टर-3 में होगा। पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की ओर से आवास एवं भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर आन-द-स्पाट किया जाएगा।

प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

आईटीआई डुमरांव में कैंपस प्लेसमेंट शिविर छह को, 300 पदों पर होगी भर्ती
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डुमरांव, सिद्धीपुर बगला (केसठ) में छह मई को कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया जाएगा।

यह कैंपस प्लेसमेंट पूरी तरह निःशुल्क होगा, जिसमें आईटीआई पास अभ्यर्थियों के साथ-साथ ग्रेजुएट, डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं। कंपनी द्वारा ट्रेनी (एफटीसी) पद के लिए कुल 300 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को 21,000 रुपये सीटीसी तथा 22,500 रुपये इन-हैंड वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है और कार्यस्थल रंजनगांव, पुणे होगा।

आईटीआई डुमरांव के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे छह मई को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में पहुंचकर कैंपस प्लेसमेंट में भाग लें।

उन्होंने अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो आदि साथ लाने की सलाह दी है।

Leave a Comment

2