रबी फसलों के लिए बिजली आपूर्ति पर जोर! ऊर्जा मंत्री तोमर ने जरूरी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश

रबी सीजन के लिये पर्याप्त विद्युत उपलब्धता सुनिश्ति करने करें जरूरी कार्यवाही ऊर्जा मंत्री तोमर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश भोपाल  आगामी रबी सीजन के लिये किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये अभी से जरूरी कार्यवाही करें। आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर एवं बिजली लाईनों का मेंटेनेंस करवायें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। मंत्री तोमर ने कहा कि स्टोर में किसी भी जरूरी सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुष्टि होगी, तो बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ता

Wrriten By :

Editor

Published On :

अगस्त 25, 2026

Advertisements
728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

रबी सीजन के लिये पर्याप्त विद्युत उपलब्धता सुनिश्ति करने करें जरूरी कार्यवाही

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश

भोपाल 

आगामी रबी सीजन के लिये किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये अभी से जरूरी कार्यवाही करें। आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मर एवं बिजली लाईनों का मेंटेनेंस करवायें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए।

728x90-Pension-Mission-Shakti-Digital

मंत्री तोमर ने कहा कि स्टोर में किसी भी जरूरी सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुष्टि होगी, तो बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ता को कष्ट नहीं होगा। मौजूदा पॉवर ट्रांसफार्मर की ओवरलोडिंग को कम करने के लिये कार्ययोजना बनाकर काम करें। फीडरों में ट्रिपिंग की सतत् समीक्षा कर उसे कम करने के हर संभव प्रयास करें।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्युत वितरण कंपनियों के एमडी से बात कर उनके यहां भण्डार में उपलब्ध क्रिटिकल सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि को फोकस कर कार्य करें। रबी सीजन की तैयारी पहले से कर लें, जिससे समय पर कोई समस्या नहीं आये।

बैठक में सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऋषि गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पूर्व क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, जनरेशन और ट्रांसमिशन के एमडी सहित अन्य अधिकारी बैठक में वर्चुअल जुड़े थे।

 

2