खाड़ा गांव में हाथियों का कहर: घर ध्वस्त, दो गायों की मौत

शहडोल, मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा गांव में सोमवार को छत्तीसगढ़ से आए तीन हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने बलराम केवट के मकान पर हमला कर उसमें रखा अनाज खा लिया, वहीं बगीचे में बंधी दो गायों को कुचलकर मार डाला।  घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया और नुकसान का सर्वे किया गया। वनकर्मियों ने हाथियों की लोकेशन के आधार पर गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया तथा उन्हें पक्के मकानों में रहने और अपने पशुओं

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

शहडोल,

मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा गांव में सोमवार को छत्तीसगढ़ से आए तीन हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने बलराम केवट के मकान पर हमला कर उसमें रखा अनाज खा लिया, वहीं बगीचे में बंधी दो गायों को कुचलकर मार डाला।

 घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया और नुकसान का सर्वे किया गया। वनकर्मियों ने हाथियों की लोकेशन के आधार पर गांव में मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया तथा उन्हें पक्के मकानों में रहने और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर हटाने की अपील की।

 

Leave a Comment

2