नारायणपुर में शिक्षा को मिला नया आयाम, छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा तैयारी पर भी फोकस

नारायणपुर. जिला मुख्यालय में छात्रों के लिए संचालित कोचिंग, लाइब्रेरी और जिम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. सीईओ ठाकुर ने आकस्मिक निरीक्षण कर छात्रों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीन और उपयोगी पुस्तकों की स्थिति देखी गई. लाइब्रेरी में पढ़ाई का बेहतर माहौल और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. जिम में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खेल और व्यायाम सामग्री की जरूरत भी जानी गई. अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. छात्रों की जरूरत के अनुसार मूलभूत सुविधाएं

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 2, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

नारायणपुर.

जिला मुख्यालय में छात्रों के लिए संचालित कोचिंग, लाइब्रेरी और जिम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया. सीईओ ठाकुर ने आकस्मिक निरीक्षण कर छात्रों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीन और उपयोगी पुस्तकों की स्थिति देखी गई. लाइब्रेरी में पढ़ाई का बेहतर माहौल और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया. जिम में विद्यार्थियों के लिए जरूरी खेल और व्यायाम सामग्री की जरूरत भी जानी गई. अधिकारियों ने छात्रों और शिक्षकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. छात्रों की जरूरत के अनुसार मूलभूत सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का माहौल देना है.

कोचिंग के साथ लाइब्रेरी और जिम जैसी सुविधाओं को भी मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाने की मजबूरी कम हो. अब इन व्यवस्थाओं में सुधार और सुविधाओं की उपलब्धता की वास्तविक तस्वीर आगामी निरीक्षण में सामने आएगी.

2