Education Budget 2026: शिक्षा क्षेत्र में बड़े कदम, 3 आयुर्वेद संस्थान और 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप का विकास

Education Budget 2026 में शिक्षा क्षेत्र को नया आयाम मिला है। देश में तीन नए आयुर्वेद संस्थान, पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप और कई नई शिक्षा योजनाओं का ऐलान किया गया। छात्रों को रिसर्च, हॉस्टल, खेल और डिजिटल स्किल्स जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

3 आयुर्वेद संस्थान और 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप का विकास

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 1, 2026

Education Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्ण बजट पेश किया। इस बार शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जिनसे साफ संकेत मिलता है कि आने वाले वर्षों में शिक्षा को रोजगार और विकास से सीधे जोड़ा जाएगा।

Education Budget 2026: शिक्षा और रोजगार को जोड़ने की तैयारी, बजट में कई नई घोषणाएं

आयुर्वेद शिक्षा का विस्तार

बजट में आयुर्वेद को विशेष महत्व दिया गया है। सरकार ने घोषणा की है कि देश में तीन नए आयुर्वेद संस्थान और तीन नए आयुर्वेद कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही दवाओं की गुणवत्ता जांच के लिए ड्रग टेस्टिंग लैब्स को आधुनिक बनाया जाएगा। इन कदमों से आयुर्वेद शिक्षा को मजबूती मिलेगी और प्रशिक्षित डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही यह क्षेत्र रोजगार और रिसर्च के नए अवसर भी प्रदान करेगा।

यूनिवर्सिटी टाउनशिप की नई पहल

यूनिवर्सिटी टाउनशिप की नई पहल
यूनिवर्सिटी टाउनशिप की नई पहल

सरकार ने पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई है। इन टाउनशिप में पढ़ाई, रिसर्च, हॉस्टल, खेल और स्टार्टअप जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इसका उद्देश्य छात्रों को ऐसा वातावरण देना है, जहां वे शिक्षा के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता पर भी ध्यान केंद्रित कर सकें। इसके अलावा पांच नए विश्वविद्यालयों की स्थापना भी की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा तक पहुंच आसान होगी और राज्यों में नए अवसर पैदा होंगे।

Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बनने का सुनहरा मौका

फार्मा शिक्षा को मजबूती

फार्मास्युटिकल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तीन नए फार्मा शिक्षा संस्थान खोलने की घोषणा की है। इन संस्थानों में दवा निर्माण, रिसर्च और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे भारत को फार्मा उद्योग में वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

डिजाइन शिक्षा का नया केंद्र

रचनात्मक शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए पूर्वी भारत में नया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (IIND) स्थापित किया जाएगा। इससे स्थानीय छात्रों को देश के अन्य हिस्सों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही उच्च गुणवत्ता की डिजाइन शिक्षा उपलब्ध होगी।

डिजिटल स्किल्स और कंटेंट क्रिएशन

सरकार ने डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए ABGC कंटेंट क्रिएटर लैब शुरू करने की योजना बनाई है। IIT मुंबई की मदद से देश के 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में ऐसी लैब्स स्थापित की जाएंगी। इन लैब्स में छात्र डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, एनिमेशन और नई तकनीक से जुड़ी स्किल्स सीख सकेंगे।

सुनहरा मौका! बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में सिपाही पदों के लिए भर्ती जारी

छात्राओं के लिए विशेष सुविधा

महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की है। इससे छात्राओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उनकी उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी।