AAP विधायक अमनदीप के ठिकानों पर ED की रेड, 7 जगहों पर तलाशी

चंडीगढ़. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पंजाब में एक साथ सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मोगा जिले में सरकारी और संस्थागत संपत्तियों के कथित धोखाधड़ी से अधिग्रहण तथा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है। ध्यान देने वाली बात है कि अमनदीप कौर मोगा से मौजूदा विधायक हैं और आम आदमी पार्टी ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी अपना उम्मीदवार चुना है। तलाशी के दायरे में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की पंजाब प्रधान और मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके पति डाॅ. राकेश अरोड़ा, परिवार के सदस्यों

Wrriten By :

Editor

Published On :

नवम्बर 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

चंडीगढ़.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पंजाब में एक साथ सात स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई मोगा जिले में सरकारी और संस्थागत संपत्तियों के कथित धोखाधड़ी से अधिग्रहण तथा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है।

ध्यान देने वाली बात है कि अमनदीप कौर मोगा से मौजूदा विधायक हैं और आम आदमी पार्टी ने 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भी अपना उम्मीदवार चुना है। तलाशी के दायरे में आम आदमी पार्टी की महिला विंग की पंजाब प्रधान और मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा, उनके पति डाॅ. राकेश अरोड़ा, परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़े अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं। ईडी की टीम डा राकेश अरोड़ा से जुड़े नशा मुक्ति अस्पताल में भी तलाशी लेने पहुंची।

जानें क्यों एक्टिव हुई ईडी
ईडी चंडीगढ़ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह मामला नेशनल हाईवे नंबर 754ए के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई सरकारी जमीन से संबंधित है। आरोप है कि जमीन के राजस्व रिकार्ड में कथित तौर पर फर्जी इंतकाल दर्ज करवाकर मुआवजे की राशि गलत तरीके से हासिल की गई। इसी मामले में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और सरकारी संपत्तियों के कथित धोखाधड़ीपूर्ण अधिग्रहण की जांच की जा रही है। इस मामले में पंजाब पुलिस की ओर से 16 जून 2024 को एफआइआर नंबर 101 दर्ज की गई थी। इसी एफआइआर के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग की जांच के लिए ईसीआईआर दर्ज की। जांच एजेंसी अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर किस तरह किया गया और इसके आधार पर मुआवजे की रकम किन लोगों को जारी हुई।

कई और ठिकानों पर भी रेड जारी
बुधवार को चलाए गए तलाशी अभियान में विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और उनके पति से जुड़े परिसरों के अलावा परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के ठिकानों को भी शामिल किया गया। ईडी की टीमें अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही हैं। फिलहाल ईडी की ओर से तलाशी के दौरान बरामद दस्तावेजों, नकदी या अन्य संपत्तियों को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच एजेंसी की कार्रवाई अभी जारी है।

2