होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम के घर पर ED का छापा

होशियारपुर. कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है। बुधवार सुबह ईडी और आयकर विभाग की टीम ने होशियारपुर के जोधामल रोड स्थित उनके आवास पर दबिश दी। इस समय अरोड़ा घर में ही थे। घर को सील करके टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही। इस दौरान टीम ने अरोड़ा और उनके पारिवारिक सदस्यों को घर से बाहर नहीं जाने दिया। पता चला है कि चंडीगढ़ और जालंधर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

होशियारपुर.

कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग की टीम ने शिकंजा कसा है। बुधवार सुबह ईडी और आयकर विभाग की टीम ने होशियारपुर के जोधामल रोड स्थित उनके आवास पर दबिश दी। इस समय अरोड़ा घर में ही थे। घर को सील करके टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

इस दौरान टीम ने अरोड़ा और उनके पारिवारिक सदस्यों को घर से बाहर नहीं जाने दिया। पता चला है कि चंडीगढ़ और जालंधर की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। रात आठ बजे के करीब एक गाड़ी अरोड़ा के घर में दाखिल हुई। उसमें गद्दे और कंबल थे। इससे साफ हो गया था कि केंद्रीय एजेंसियों की टीमें रात में अरोड़ा के घर ही रुकेंगी। सूत्रों के मुताबिक मनी लांड्रिंग की बात सामने आ रही है, जिसमें सात से आठ करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन की बात बताई जा रही है।

भारत भूषण आशु भी मौके पर पहुंचे
इसके अलावा जमीन के खरीद-फरोख्त से भी कुछ तार जुड़े नजर आ रहे हैं। ईडी की कार्रवाई के दौरान लुधियाना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु भी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर नही जाने दिया तो वे वहीं से ही लौट गए। ईडी ने रिटायर्ड तहसीलदार वरिंदर सिंह धूत के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था। करीब डेढ़ माह पहले धूत की मौत हो गई थी।

बुधवार शाम को धूत के माल रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग ने नोटिस चस्पा है जिस टीम ने नोटिस चस्पा है, वह टीम अरोड़ा के घर दबिश देने में शामिल है।सूत्रों के मुताबिक चूंकि धूत की मौत हो चुकी है। इसलिए ईडी की ओर से दर्ज एफआइआर रद होगी। इसलिए रिकवरी के लिए आयकर विभाग ने धूत की पत्नी के नाम से नोटिस चस्पा किया है।

Leave a Comment

2