तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से घायल मासूमों को समय पर मिला उपचार

भोपाल  डायल-112 जवानों की त्वरित, सजग और संवेदनशील कार्यवाही ने सड़क दुर्घटना में घायल एक बालक एवं एक बालिका को समय रहते उपचार उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। संकट की इस घड़ी में डायल-112 टीम ने जिस जिम्मेदारी और मानवीय भावना के साथ कार्य किया, वह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण है। 22 फरवरी को सूचना मिली कि एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक बालक एवं एक बालिका घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही, थाना मुरवास क्षेत्र से तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक  सचिन

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 22, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल 

डायल-112 जवानों की त्वरित, सजग और संवेदनशील कार्यवाही ने सड़क दुर्घटना में घायल एक बालक एवं एक बालिका को समय रहते उपचार उपलब्ध कराकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। संकट की इस घड़ी में डायल-112 टीम ने जिस जिम्मेदारी और मानवीय भावना के साथ कार्य किया, वह सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का सराहनीय उदाहरण है।

22 फरवरी को सूचना मिली कि एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक बालक एवं एक बालिका घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एफआरव्ही, थाना मुरवास क्षेत्र से तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक  सचिन जाट (C-913), आरक्षक  रवि जाट,  शमीम खान एवं पायलट  संजीव कुमार मीणा ने स्थिति का त्वरित आकलन कर बिना समय गंवाए दोनों घायल बच्चों को एफआरव्ही वाहन की सहायता से सुरक्षित रूप से लटेरी अस्पताल पहुँचाया। इस दौरान थाना मुरवास का पुलिस बल भी मौके पर आवश्यक कार्रवाई में जुटा रहा, जिससे स्थिति को शीघ्र नियंत्रित किया जा सका।

डायल-112 जवानों की इस त्वरित प्रतिक्रिया, सजगता और मानवीय संवेदनशीलता के कारण घायल मासूमों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह प्रेरणादायक घटना यह संदेश देती है कि मध्यप्रदेश पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए सदैव तत्पर, सजग और समर्पित है।

 

Leave a Comment

2